रेवाड़ी: मांगें पूरी ना होने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी ।

Spread the love

रेवाड़ी: मांगें पूरी ना होने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी ।

नर्सिंग कैडर की लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यों ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकार को आगाह किया कि अगर समय रहते उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नर्सिंग कैडर से संबंधित मांगो केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये करने, केंद्र के समान ग्रुप सी से ग्रुप बी में भरने तथा असिस्टेंट डायरेक्टर नर्सिंग के पदों को भरने आदि को लेकर सरकार और विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभाग अथवा सरकार द्वारा अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग कैडर में भारी रोष है और इसी से आहत होकर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने 13 जुलाई को राज्य कार्यकारिणी की बैठक करके हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग कैडर की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर प्रदेश के सभी जिलों में 23 में 24 जुलाई को नर्सिंग कैडर काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी कर करके अपना रोष व्यक्त करेंगी और फिर भी अगर सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो 25 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अंतर्गत नर्सिंग कैडर द्वारा सभी जिलों के नागरिक अस्पतालों, सीएससी और पीएसी पर सुबह 9 से 11 तक 2 घंटे की हड़ताल करके अपना रोड व्यक्त किया जाएगा। संगठन की जिला प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि संगठन की ओर से यह भी निर्णय लिया गया है कि अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 25 जुलाई की शाम को नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव और पूर्ण रूप से हड़ताल करने जैसे फैसले लिए जा सकते हैं।

और पढ़े  Today Gold-Silver Price:- चांदी की कीमतों में करीब 7000 रुपये का उछाल, सोना ₹1.48 लाख पर पहुंचा, जानें ..

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *