हल्द्वानी- पीसीएस परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी, वर्षा जोशी और उज्ज्वल डालाकोटी बने डिप्टी कलेक्टर

 

त्तराखण्ड लोक सेवा आयोग  की सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। परिणाम में हल्द्वानी के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता हासिल करते हुए डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन प्राप्त किया है। दमुवाढूंगा निवासी वर्षा जोशी और मल्ली बमोरी निवासी उज्ज्वल डालाकोटी की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

दमुवाढूंगा निवासी वर्षा जोशी ने वीर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद एमबीपीजी कॉलेज से बीएससी तथा इग्नू से एमए किया। वर्षा के पिता केवलानंद जोशी आईटीबीपी में तैनात हैं, जबकि माता दीपा जोशी हैं। वर्षा ने बताया कि उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, निरंतर अध्ययन और नियमित अभ्यास उनकी सफलता का आधार रहा।

 

वहीं मल्ली बमोरी निवासी उज्ज्वल डालाकोटी ने भी डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता स्वर्गीय उमेश चंद्र डालाकोटी तथा माता गीता डालाकोटी वन विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। उज्ज्वल वर्तमान में जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने पिछले वर्ष ही विभाग में ज्वाइन किया था। इससे पूर्व वर्ष 2024 में उनका चयन फॉरेस्ट रेंजर पद के लिए भी हुआ था। उज्ज्वल ने इंटरमीडिएट की शिक्षा हल्द्वानी से प्राप्त करने के बाद पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। दोनों अभ्यर्थियों की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: परिवहन निगम कर्मचारियों को तीन महीने बाद मिला चेक...लेकिन उस पर 2029 की तारीख

 

सफलता का मंत्र

लक्ष्य स्पष्ट रखें और उसी दिशा में मेहनत करें।

नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है।

आत्मविश्वास बनाए रखें और असफलताओं से सीख लें।

समय प्रबंधन और अनुशासन प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंडमें आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को…