Result: 18 मार्च से शुरू होगा UP बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन

Spread the love

त्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न कर ली हैं। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार रहेगा। यूपी बोर्ड 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू करेगा, जिसके बाद जल्द से जल्द परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट की सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमर उजाला रिजल्ट पोर्टल पर भी देख सकेंगे। पिछले रुझानों को देखें तो नतीजे अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पिछले वर्ष बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल, 2025 को घोषित किए थे।

18 मार्च से शुरू होगी कॉपियों की जांच

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम 18 मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा। इसके लिए पूरे राज्य में 250 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इस साल मूल्यांकन के दौरान नए दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे, जिससे छात्रों के पास होने की संभावना बढ़ सकती है।

इस साल पास होने की संभावना क्यों बढ़ सकती है?

इस बार बोर्ड ने परीक्षकों को स्टेप मार्किंग सिस्टम अपनाने के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था के तहत यदि छात्र किसी सवाल को हल करते समय सही तरीका या फार्मूला लिखते हैं, लेकिन अंतिम उत्तर में छोटी गलती हो जाती है, तब भी उन्हें उस प्रश्न के लिए आंशिक अंक दिए जाएंगे।

और पढ़े  कार में हैवानियत: वो चीखती रही, 7 घंटे तक घुमाते रहे, 10वीं की छात्रा को अगवा कर दरिंदगी

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी प्रश्न के पांच अंक हैं और छात्र तीन चरण सही तरीके से हल करता है, तो उसे तीन अंक दिए जाएंगे, भले ही अंतिम उत्तर गलत हो।

इन विषयों में ज्यादा मिलेगा फायदा

यह नियम खासतौर पर गणित और विज्ञान जैसे विषयों में छात्रों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे उत्तरों का मूल्यांकन करते समय छात्रों द्वारा दिखाए गए स्टेप्स को प्राथमिकता दें और गैर-भाषाई विषयों में छोटी भाषा या स्पेलिंग की गलतियों को नजरअंदाज करें।

अपनाई जाएगी उदार मूल्यांकन नीति

बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में उदार (Lenient) दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि छात्रों का आत्मविश्वास बना रहे और छोटी गलतियों के कारण उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। स्पेलिंग और मात्रा संबंधी त्रुटियों की जांच केवल हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषा विषयों तक ही सीमित रखी जाएगी।

1.53 लाख शिक्षक करेंगे कॉपियों की जांच

कॉपियों की जांच के लिए बोर्ड ने बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती की है। इस वर्ष कुल 1,53,530 शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है।

  • हाईस्कूल (कक्षा 10): 96,650 शिक्षक
  • 83,800 परीक्षक
  • 8,550 उप मुख्य परीक्षक
  • 4,300 ऑडिटर

 

  • इंटरमीडिएट (कक्षा 12): 56,880 शिक्षक
  • 48,990 परीक्षक
  • 5,300 उप मुख्य परीक्षक
  • 2,590 ऑडिटर

अमर उजाला पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

विद्यार्थियों के पास यूपी बोर्ड का रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम देख सकेंगे।

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर रिजल्ट वाले पेज पर जाएं, जिसका पता है- www.amarujala.com/results
  • अब यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाले विकल्प को चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़े  अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

Spread the love
  • Related Posts

    अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की…


    Spread the love

    संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

    Spread the love

    Spread the loveविधानमंडल के दोनों सदनों में रखी गई संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए हैं। आयोग ने जांच में हिंसा को अचानक हुई…


    Spread the love