निगोही नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज.

Spread the love

निगोही नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज.

शाहजहांपुर भाजपा विधायका सलोना कुशवाहा और निगोही नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा के बीच नगर पंचायत के कुछ स्टाफ की भाजपा विधायका के कार्यालय पर तैनाती व कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद
के बाद भाजपा विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष की तहरीर पर निगोही नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा
और उनके पिता व पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा पर धारा धारा 500 और 72 के तहत एफआईआर हुई

तिलहर विधानसभा से भाजपा की विधायका सलोना कुशवाहा सोमवार को पंचायत कार्यालय में फरियाद सुनने गई थीं। आरोप है कि वहां मौजूद निगोही पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा व उनके बीच प्रोटोकॉल को लेकर हॉट टॉक हुई जिसमे उनके साथ अभद्रता हुई । दोनों के बीच हुए बहसबाजी का नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनका गोपनीय रूप से वीडियो बनाकर उसको वायरल कर दिया जिससे उनकी छवि धूमिल हुई वीडियो को मनोज वर्मा के पिता व पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी से भी शेयर किया वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के बीच हुई बहसबाजी काफी चर्चाओं में थी। इसके बाद भाजपा विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष ने थाने में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा और उनके बेटे व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा के खिलाफ धारा 500 और 72 के तहत एफआईआर कराई है।निगोही थाना प्रभारी धन्नजय सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा और उनके बेटे व निगोही नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
इस सम्बन्ध में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा भाजपा विधायक के निजी कार्यालय पर नगर पंचायत के
कई कर्मचारियों की ड्यूटी कर रही थे जिनको हिदायत देकर हटाया गया जिसके बाद भाजपा की विधायक ने नगर पंचायत के कार्यालय में आकर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने का प्रयास किया इस दौरान उन्होंने ने प्रोटोकॉल का हवाला दिया था हलाकि उनके लिए अलग से कुर्सी भी डलवाई गई

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: एकांतवास में चंपत राय बोले- कलंक लेकर नहीं जाऊंगा, अयोध्या में पूरी हुई सेवा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- चढ़ावा चोरी पाप नहीं, महापाप’, कानून के साथ भगवान भी देंगे दंड

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका संतों और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु…


    Spread the love

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी के संतों ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन, रामनाम और प्रसाद भेंट कर दिया आशीर्वाद, बोले— 2027 में फिर संभालें प्रदेश की बागडोर

    Spread the love

    Spread the love       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *