डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने मंगलवार को सेप्टम 11 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। इसमें सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट में कुल 764 पदों पर चयन किया जाएगा। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्नीशियन-A (Tech-A) दोनों पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
वैकेंसी डिटेल्स
ऐसे करें अप्लाई
कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार होगी –
- पहले डीआरडीओ की अधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर पंजीकरण करें।
- लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।









