Recruitment rigging-उत्तराखंड: राज्य में 2015 में हुई दरोगा भर्ती में धामी सरकार ने 20 दरोगा किये सस्पेंड

Spread the love

Recruitment rigging-उत्तराखंड: राज्य में 2015 में हुई दरोगा भर्ती में धामी सरकार ने 20 दरोगा किये सस्पेंड

दरोगा भर्ती धांधली में विजिलेंस की रिपोर्ट पर राज्य के 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी दरोगा जांच पूरी होने तक निलंबित ही रहेंगे। प्रथम दृष्टया जांच में इन दरोगाओं के नकल करने की बात सामने आई है। हालांकि, मुकदमे में अभी किसी भी दरोगा को नामजद नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यह फेहरिस्त अभी और भी लंबी हो सकती है।

गौरतलब है कि पिछले साल मई में एसटीएफ ने स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक संबंधी जांच की थी। इस जांच में सिलसिलेवार कई भर्तियों में धांधली की बात सामने आई थी। इसमें 2015 में हुई सीधी दरोगा भर्ती में धांधली के सुबूत भी एसटीएफ को मिले थे। इनमें पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ को 12 दरोगाओं के नाम पता चले थे। इस परीक्षा को पंतनगर विवि की ओर से कराया गया था। क्योंकि, मामला पुलिस से जुड़ा था तो इसकी जांच शासन के निर्देश पर विजिलेंस को सौंपी गई थी।
प्राथमिक पड़ताल के बाद विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में आठ अक्तूबर 2022 को 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान, पंतनगर विवि के अधिकारी, एक डीन को नामजद किया गया था। करीब चार माह की जांच के बाद विजिलेंस ने पुलिस मुख्यालय को 20 दरोगाओं के नाम सौंपे हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर इन दरोगाओं पर नकल करने का आरोप है। जांच प्रभावित न हो इसके लिए इन सभी दरोगाओं को पुलिस मुख्यालय ने निलंबित करने के आदेश दिए। जिला पुलिस कप्तानों ने इन सभी को सोमवार देर शाम निलंबित कर दिया है।

और पढ़े  उत्तराखंड Weather: पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा मौसम, छाए बादल, बारिश के आसार, तूफान की चेतावनी

Spread the love
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *