भर्ती 2025: इस राज्य में भूतपूर्व सैनिक-महिला कर्मचारियों की ढेरों वेकैंसी, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

Spread the love

 

भूतपूर्व सैनिक और महिला कर्मचारियों के लिए 137 सीईटीएफ बटालियन में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 23 सितम्बर 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक मेजर ध्यान चंद स्टेडियम, न्यू कैंट, प्रयागराज (UP) में आयोजित की जाएगी।

 

योग्य उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की मूल प्रति लेकर 23 सितम्बर 2025 को सुबह 07:00 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों का शारीरिक क्षमता परीक्षण और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

 

कितनी होनी चाहिए आयु? 

भर्ती में हिस्सा लेने के लिए कनिष्ठ अधिकारी (JCDs) की अधिकतम आयु 55 वर्ष और अन्य पदों (OR) की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को सेवा में न्यूनतम अवधि पूरी करनी अनिवार्य है।

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता 

उम्मीदवारों को SHAPE-1 की चिकित्सा श्रेणी होनी चाहिए और उनका चरित्र EXEMPLARY/VERY GOOD होना चाहिए। पात्रता में भारतीय नागरिक भूतपूर्व सैनिक (जिन्हें भारतीय सेना से पेंशन मिल रही हो) और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राज्य वन विभाग की भूतपूर्व महिला कर्मचारी शामिल हैं। महिला उम्मीदवारों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति सहित कम से कम 20 साल का अनुभव होना चाहिए।

शारीरिक मापदंड

  • लम्बाई: पुरुष 160 सेमी (गोरखा/गढ़वाली के लिए 152 सेमी), महिला कर्मचारियों के लिए 150 सेमी। उत्तर-पूर्व भारत और पहाड़ी क्षेत्र की गोरखा, असमी और गढ़वाली महिलाओं को 5 सेमी छूट।
  • वजन: पुरुष 50 किलो, महिलाएं 42 किलो।
  • सीना: पुरुष 82 सेमी (फुलाव कम से कम 5 सेमी), महिलाएं भी फुलाव कम से कम 5 सेमी।

 

शारीरिक परीक्षण और प्रवीणता की होगी जांच 

भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षण अनिवार्य है, जिसमें शामिल हैं: 1 मील दौड़, पुल अप्स, 8/9 फीट खाई और जिगजैग बैलेंस। इसके अलावा, प्रवीणता जांच ट्रेड्समैन उम्मीदवारों के लिए ट्रेड परीक्षा के रूप में और पूर्व महिला उम्मीदवारों के लिए वनरोपण एवं नर्सरी प्रबंधन में की जाएगी।

और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण और प्रवीणता जांच के लिए निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे: मुक्ति पुस्तक (Discharge Book), पेंशन भुगतान आदेश (PPO), आठ पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो, पुलिस/ग्राम प्रधान का चरित्र प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र और राज्य अधिवास प्रमाण पत्र। शारीरिक परीक्षण पास करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, उसके बाद सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार भी लिया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love