Recruitment: आज से डीआरडीओ में 764 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Spread the love

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने मंगलवार को सेप्टम 11 भर्ती  के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। इसमें सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट में कुल 764 पदों पर चयन किया जाएगा। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्नीशियन-A (Tech-A) दोनों पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

 

वैकेंसी डिटेल्स

डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में टेक्नीशियन ए और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी के कुल 764 पद हैं। इन पदाें के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास दसवीं पास,आईटीआई, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा जैसी योग्यताएं होनी चाहिए।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तय की है। जबकि आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद ट्रेड या स्किल टेस्ट शामिल होगा। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। अधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी drdo.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

 

ऐसे करें अप्लाई

कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार होगी –

  • पहले डीआरडीओ की अधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस भुगतान करें।
  • सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  •  भविष्य के लिए हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।

Spread the love
और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love