बंगलूरू भगदड़ हादसे के पीड़ित परिवारों की मदद करेगा RCB केयर्स, प्रत्येक परिवार को देगा 25 लाख रुपये

Spread the love

 

रसीबी केयर्स ने आईपीएल 2025 में खिताबी जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के पीड़ित परिवार के लिए मदद का एलान किया है। आरसीबी केयर्स भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक प्रशंसकों के परिजनों को 25 लाख रुपये देगा। आरसीबी ने शनिवार को पीड़ित परिवारों के लिए मदद की घोषणा की है।

 

गम में बदला था जीत का जश्न
आरसीबी ने आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। आरसीबी के 18 सत्र के इंतजार के बाद पहले आईपीएल खिताब जीतने से शहर में जश्न का माहौल था, लेकिन जल्द ही यह गम में बदल गया था। चार जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर करीब दो लाख प्रशंसक जुटे थे जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं सकी। इससे अफरा तफरी फैल गई जिससे 10 से अधिक प्रशंसकों की मौत हो गई, जबकि कई फैंस घायल हो गए थे।

 

Image

 

फ्रेंचाइजी ने कहा कि वित्तीय सहायता उसकी नई पहल आरसीबी केयर्स के तहत दी जा रही है। आरसीबी ने इससे पहले, हादसे में मारे गए प्रशंसकों के परिवार के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। आरसीबी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया। हमने आरसीबी परिवार के ग्यारह सदस्यों को खो दिया। वे हमारा हिस्सा थे। हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को अद्वितीय बनाने वाली चीजों का हिस्सा। उनकी अनुपस्थिति हम सभी की यादों में हमेशा रहेगी। कोई भी मदद उनकी जगह को कभी नहीं भर सकती, लेकिन सम्मान के साथ आरसीबी उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता देने का एलान कर रहा है।

आरसीबी ने सोशल मीडिया पर तोड़ी थी चुप्पी
इससे पहले, आरसीबी की आखिरकार सोशल मीडिया पर वापसी हुई थी और उसने बंगलूरू हादसे पर चुप्पी तोड़ी थी। टीम ने एक आधिकारिक संदेश जारी कर साफ किया था कि उनकी चुप्पी को अनुपस्थिति न समझा जाए। आरसीबी ने अपने बयान में कहा था कि उनकी चुप्पी दरअसल पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मौन समर्थन का प्रतीक थी। फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया कि ऐसे कठिन समय में उनका उद्देश्य सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के पोस्ट करने के बजाय गंभीरता और संवेदनशीलता बनाए रखना था।

और पढ़े  नागौर में बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 28 यात्री घायल, ट्रक चालक वाहन में फंसा

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप बोले- अगर मैं दखल न देता तो जा सकती थी पाकिस्तानी PM की जान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में संबोधन देते हुए भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने…


    Spread the love

    हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर-14 में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इनकम टैक्स…


    Spread the love