Raut:भाजपा वादाखिलाफी करती है वरना चुनाव के बाद शिंदे ही बनते मुख्यमंत्री- संजय राउत

Spread the love

पात्रा चॉल भूमि घोटाले के आरोप में अब तक जेल में बंद शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा खुलासा किया है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के बीच हुए समझौते के तहत एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाया जाना था।

एक टीवी चैनल से हुई बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा, अगर भाजपा ने एकीकृत शिवसेना के साथ हुए समझौते का सम्मान किया होता तो एकनाथ शिंदे को ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाता।

50:50 के अनुपात में साझा करनी थी सत्ता
राउत ने कहा, चुनाव से पहले हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। तय किया गया था कि जहां जनादेश मिलेगा 50:50 के आधार पर सत्ता साझा की जाएगी। उन्होंने कहा, हम हिंदुत्व को आगे ले जाना चाहते थे, जो कि दोनों दलों का मूल डीएनए है। राउत ने कहा, एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला पार्टी का था। अगर भाजपा अपना वादा निभाती, तो एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया जाता। उन्होंने कहा, असली शिवसेना तोड़ने के बाद हमारा चिह्न नष्ट करने के बाद भाजपा पुराने समझौते को आगे लेकर गई है। आज उस व्यक्ति को आपने सीएम बनाया है। भाजपा अपने शब्द पर कायम रहती तो उसी समय एकनाथ शिंदे सीएम बन जाते।

सिर्फ विपक्ष में ही मनी लॉन्ड्रिंग वाले
राउत ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, क्या मनी लॉन्ड्रिंग के मामले केवल विपक्ष में ही हैं? ऐसा क्यों है कि इन मामलों में केवल विपक्ष के लोगों का नाम लिया गया है और भाजपा या उनके राज्यों में से किसी का भी नाम नहीं लिया गया है? उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे कुछ लोगों का नाम लिया मनी लॉन्ड्रिंग में लिया है, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

और पढ़े  अमेरिका में आरएसएस पर बैन लगाने की मांग: भागवत के US दौरे पर USCIRF सख्त, बोला- संघ नेताओं को न मिले सम्मान

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *