Himachal Vidhan Sabha Election Voting: हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों के सुबह 8 बजे से मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह..

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। मतदाताओं में वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतारों में खड़े हैं।

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

पूर्व मंख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला समीरपुर में मतदान किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने सैनिक रेस्ट हाऊस लॉन्गवुड शिमला में मतदान किया। उन्होंने कहा कि रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा। आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा, उनका चेहरा सामने आ गया है। वह भाजपा की बी टीम है और सिर्फ वोट काटने के लिए हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में हमारी सरकार दोबारा बनी है। इस बार हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी ऐसा होने जा रहा है। भाजपा सरकार में सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज ने मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला में मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा रिवाज बदल रही है। भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी और दोबारा सरकार बनाएगी।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।

और पढ़े  यमन में हूती विद्रोहियों पर 753 हमले: सेना का दावा- 218 लड़ाके और कमांडर मारे गए, अब तक 78 सैन्य वाहन भी तबाह
  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है।…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…