संत तुलसीदास समिती के बैनर तले भगवताचार्य स्मारक सदन में सम्पन्न होगी रामलीला, संतो ने बैठक कर बनाई रणनीति।

संत तुलसीदास समिती के बैनर तले भगवताचार्य स्मारक सदन में सम्पन्न होगी रामलीला, संतो ने बैठक कर बनाई रणनीति।

रामनगरी अयोध्या के भगवताचार्य स्मारक सदन में विगत कई वर्षों से बंद पड़ी हुई परंपरागत रामलीला
मंचन 14 अक्टूबर से होगा। संत तुलसीदास समिती इस रामलीला का मंचन कराएगी। कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए शनिवार को बड़ा भक्तमाल मन्दिर में बैठक सम्पन्न हुई।<strong>संत तुलसीदास समिती के बैनर तले भगवताचार्य स्मारक सदन में सम्पन्न होगी रामलीला, संतो ने बैठक कर बनाई रणनीति।</strong> बैठक में समिती के अध्यक्ष के रूप में अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्म सम्राट महन्त ज्ञानदास और कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर विंदुगद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य जी महाराज को सर्वसहमति से मनोनीत किया गया है। वन्ही कोषाध्यक्ष के रूप में बड़ा भक्तमाल मंदिर के पीठाधीश्वर महन्त अवधेश दास जी महाराज और महासचिव के लिए संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महन्त ज्ञानदास के उत्तराधिकारी बाबा संजय दास को ज़िम्मेदारी दी गई है।<strong>संत तुलसीदास समिती के बैनर तले भगवताचार्य स्मारक सदन में सम्पन्न होगी रामलीला, संतो ने बैठक कर बनाई रणनीति।</strong> बैठक में आधा दर्जन से अधिक संत महंतो ने अपने-अपने विचार रखें। बड़ा भक्तमाल के पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास ने कहा कि रामलीला के मंचन के साथ ही साथ विशिष्ट सन्तो महंतो का भी स्वागत सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी बाबा हेमन्त दास, नागा रामलखन दास, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, वरिष्ठ व्यपारी नेता पंकज गुप्ता, महन्त धनुषधारी शुक्ला, सहित अन्य संत महन्त इस बैठक में मौजूद रहे। कुल मिलाकर रामनगरी अयोध्या में भागवताचार्य स्मारक सदन में इस बार रामलीला का मंचन संत तुलसीदास समिति के तत्वाधान में फिर से शुरू होगी।

और पढ़े  प्रदेश में कल से सक्रिय होने जा रहा है नया विक्षोभ, हवाओं के साथ इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…