रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अपने मंदिर में बाल रूप में विराजमान हुए रामलला, प्रधानमंत्री मोदी ने किया दंडवत प्रणाम

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अपने मंदिर में बाल रूप में विराजमान हुए रामलला, प्रधानमंत्री मोदी ने किया दंडवत प्रणाम

500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म होने के बाद भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। जहां उनकी आरती की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया।

पीएम मोदी ने साष्टांग प्रणाम के बाद परिक्रमा भी की। इसके बाद मंदिर का भ्रमण किया। राममंदिर के शिलान्यास की नींव रखने वाले कामेश्वर चौपाल से प्रधानमंत्री ने मंदिर के भीतर मुलाकात की। उनकी पीठ थपथपाई।
प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत और सीएम योगी यजमान बने। इससे पहले जब पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदर में प्रवेश किया तो वह चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में साधुओं से आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’
  • Related Posts

    अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू

            भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू का सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों…

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…