रामचरितमानस- हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास का एलान, कहा- स्वामी प्रसाद का सिर काटने वाले को देंगे 21 लाख का इनाम।

Spread the love

रामचरितमानस- हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास का एलान, कहा- स्वामी प्रसाद का सिर काटने वाले को देंगे 21 लाख का इनाम।

रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी और फिर ब्राह्मणों और संतों-महंतों पर विवादित बयान देकर कर चर्चा में आए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पार्टी में उनका प्रमोशन कर दिया गया है, जिसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब अखिलेश यादव भी संतो महंतों के निशाने पर आ गए हैं।वहीं इस बीच राम नगरी के हनुमानगढ़ी पुजारी राजू दास ने मौर्य को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो भी स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर तन से जुदा करेंगे उसे राजू दास 21 लाख रुपये के इनाम देंगे।अपना खुद का वीडियो जारी कर बयान दिया है।तो वहीं राजू दास ने इसे ब्राह्मणों और साधु संतों का अपमान बताया. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने ब्राह्मणों और संतों-महंतों को कुत्ता कहा है।उन्होंने कहा कि अभी तक तो अखिलेश यादव कह रहे थे कि हम किसी धर्म का अपमान नहीं करते, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य के जहरीले बोल, साधु संतों को अपमानित करना, आतंकी कहना, ब्राह्मणों को अपमानित करना और रामचरितमानस पर उल्टी सीधी टिप्पणी करना और लखनऊ में ओबीसी मोर्चा द्वारा जो रामचरितमानस की प्रति जलाई गई है ये सब स्वामी प्रसाद मौर्य की देन है और आपने स्वामी प्रसाद मौर्य का डिमोशन करने के बजाए प्रमोशन कर दिया. इसका मतलब आपका पूरा प्रश्रय है


Spread the love
और पढ़े  101 जोड़ों का सामूहिक विवाह, बुद्धम शरणम् गच्छामि की गूंज, आशीर्वाद देने जुटा पूरा समाज
  • Related Posts

    Violence: पूछताछ में मुख्य आरोपी आदित्य आनंद ने कबूली हकीकत, पुलिस ने रिमांड में लिया

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद ने पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर…


    Spread the love

    Weather- चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी करेगी बेहाल, लू भी दिखाएगी अपना असर,जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveशुष्क मौसम के साथ प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने के साथ ही अब लू भी अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *