अयोध्या: आज जनकपुर से अयोध्या लौटेगी रामबरात, कल साकेत महाविद्यालय में धूमधाम से किया जाएगा अभिनंदन

Spread the love

 

गवान राम की अयोध्या से जनकपुर नेपाल 26 नवंबर को गई श्रीराम बरात सोमवार की देर रात अयोध्या पहुंचेगी। जनकपुर में छह दिसंबर को पंचमी तिथि पर हुए विवाहोत्सव ने अयोध्या व जनकपुर के संबंधों को नया आयाम दिया।

बरात में श्री रामजन्म तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय दशरथ की भूमिका में रहे। विवाह संयोजक विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज समेत अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी समेत करीब 500 बराती सम्मिलित हुए थे। राम जानकी सहित तीनों भाइयों को लेकर लौटे बरात का स्वागत 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे साकेत महाविद्यालय में धूमधाम से किया जाएगा।

 

इसके बाद यह बरात भव्य शोभायात्रा के साथ साकेत महाविद्यालय से राम पथ मार्ग से होते हुए कारसेवक पुरम पहुंचेगी। जगह-जगह बरात का स्वागत किया जाएगा। विवाह महोत्सव का आयोजन सीता राम विवाह यात्रा महोत्सव आयोजन समिति की ओर से किया जा रहा है।

स्वागत के लिए संत-धर्माचार्यों और रामभक्तों से संपर्क
विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि बरात की शोभायात्रा और स्वागत की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसकी जिम्मेदारी बजरंग दल के पूर्व संयोजक महेश मिश्र ने संभाल रखी है। वह लगातार संत-धर्माचार्यों और रामभक्तों से संपर्क कर जन मानस से आग्रह कर रहे हैं कि इस कार्यक्रम में यहां के स्थानीय लोग सम्मिलित हों।
बरात वापसी की शोभा यात्रा को स्मरणीय बनाने में नगर के युवा महिला और संतों की टीम लगातार सक्रिय है। इसमें शशांक सिंह विद्यार्थी, शिवम मिश्रा, शेखर गुप्ता, महंत दिनेश दास, अजय दास, प्रमोद गौड़, अंशुल चौरसिया, नरेंद्र तिवारी नागराज, गुड़िया तिवारी, मीरा तिवारी, कलावती मिश्रा, दिलीप यादव आदि अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं।

Spread the love
और पढ़े  उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, 'झुमका गिरा रे...' गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love