अयोध्या- अब इस चर्चित सीट पर टिकट को लेकर शुरू हुई अंतर्कलह,कटेहरी की तरह गंवा न बैठें

 

अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी में कलह शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सूरज चौधरी ने अपने 500 साथियों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ दी है। सूरज चौधरी ने सांसद अवधेश प्रसाद पर परिवारवाद का आरोप लगाया है।

सूरज ने कहा कि सांसद अवधेश प्रसाद को 2022 के विधानसभा चुनाव में मेहनत कर चुनाव जिताया था और जब वे लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे, तब भी उनको जीत के लिए जी तोड़ मेहनत किया। जब सांसद बन गए तो उन्होंने वादा किया था कि वे इस बार सूरज चौधरी को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिलवाएंगे।

अपने बेटे को टिकट दिलवा दिया

कहा कि सांसद बन जाने के बाद भी उन्होंने हमें टिकट ना दिलवाकर अपने बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिलवा दिया। वादा खिलाफी का आरोप लगाकर सूरज चौधरी ने समाजवादी पार्टी से किनारा कस लिया है। सूत्रों की मानें तो अब वह भीम आर्मी के संपर्क में हैं।

सपा प्रत्याशी 50 हजार वोटों से चुनाव हारेंगे

उन्होंने बताया कि सपा से टिकट दिलाने के लिए सांसद अवधेश प्रसाद ने कई बार लखनऊ बुलवाया। कहा कि वे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात करवाएंगे। लेकिन, उन्होंने मुलाकात नहीं करवाई। लखनऊ में ही टहलाते रहे। दावा किया कि सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद लगभग 50 हजार वोटों से चुनाव हारेंगे। यहां पर भाजपा चुनाव जीतेगी। फिलहाल सपा पर परिवारवाद का आरोप लगने से अब टिकट को लेकर कलह सामने आने लगी है।

और पढ़े  लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…