रक्षाबंधन 2024: भारत के किसी भी कोने में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग, हर हाल में भाई के पते पर पहुंचेगा डाकिया

रक्षाबंधन 2024: भारत के किसी भी कोने में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग, हर हाल में भाई के पते पर पहुंचेगा डाकिया

बहनें स्पीड पोस्ट के जरिये दुनिया के किसी भी कोने में अपनी राखी भेज सकती हैं। डाक विभाग द्वारा राखियों को हर हाल में भाई के पते पर पहुंचाया जाएगा। अबकी बार भाइयों के पास राखी पहुंचने में देरी नहीं होगी। इसके लिए डाक विभाग की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

बहनों की राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचने के लिए डाक विभाग द्वारा वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराया गया है। डाकघर से यह लिफाफा 10 रुपये में खरीदा जा सकता है, जोकि बारिश या पानी के संपर्क में आने से खराब नहीं होगा। वहीं, डाक के साथ लिफाफा पहुंचाने के दौरान कटेगा या फटेगा भी नहीं।

आगामी 19 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार है। डाक विभाग द्वारा राखियां भिजवाने के लिए सभी डाकघरों में अलग से टीम नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। यह टीम छुट्टी के दिन भी डाक के जरिये भाई तक राखी का लिफाफा पहुंचाएगी। महिलाएं किसी भी डाक घर में जाकर राखी पंजीकृत या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने भाइयों को भेज सकती हैं।

शगुन भी पहुंचेगा बहनों तक
रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों के लिए शगुन योजना भी शुरू की गई है। कोई भाई अपनी बहन को राखी पर शगुन भेजना चाहता है तो वह कार्यदिवस पर अपने नजदीकी डाकघर में जाकर रुपये जमा करा सकता है। अगले दिन ही शगुन के रुपयों को डाक विभाग के कर्मचारी द्वारा उनकी बहन तक पहुंचा दिया जाएगा।

और पढ़े  राजस्थान निकाय चुनाव: 69,811 नामांकन में से 17,137 के खारिज, 10112 ने नाम वापस लिए, 38891 मैदान में

गुरुग्राम में काफी संख्या में रहते हैं दूसरे प्रदेशों के लोग
भारत के विभिन्न राज्यों के लोग हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी, रोजगार व बिजनेस के लिए आए हुए हैं। इन परिवारों की जो महिलाएं रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के हाथ पर राखी बांधने नहीं जा सकती, वे डाक द्वारा भाइयों के लिए राखी भेज सकती हैं। वहीं, जिन महिलाओं के भाई आर्मी, नेवी आदि में नौकरी होने की वजह से दूसरे प्रदेशों में हैं, वे भी अपने भाइयों को राखी भेज सकेंगी। डाक विभाग द्वारा राखी के लिए सभी डाकघरों में व्यवस्था कराने के निर्देश जारी किए हैं।

  • Related Posts

    कर्नाटक के PWD मंत्री जरकीहोली के ठिकानों पर ईडी की रेड: सांसद बेटी के परिसर भी खंगाले, कार्रवाई की वजह क्या?

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की…

    अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए: जवाब में तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

    अमेरिका और ईरान के बीच छह महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। मंगलवार को तनाव फिर बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को…