राजीव वर्मा होंगे दिल्ली सरकार के अगले मुख्य सचिव, 1 अक्तूबर से संभालेंगे पद

 

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया है। मौजूदा समय वे चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं। वे 1 अक्तूबर को दिल्ली में मौजूदा मुख्य सचिव धर्मेंद्र के स्थान पर पदभार संभालेंगे।

यह आदेश रविवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है, जिसमें राजीव वर्मा को 1 अक्तूबर या नियुक्ति की तारीख से पदभार संभालने के निर्देश दिये गए हैं। इस निर्णय को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। दिल्ली सरकार के मौजूदा मुख्य सचिव, 1989 बैच के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र 30 सितंबर को रिटायर होंगे।

पहले भी दिल्ली में किया काम
यूपी में जन्में राजीव वर्मा ने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस में स्नातक और परास्नातक किया। सिविल सेवा में आने के बाद वे एजीएमयूटी कैडर में शामिल हुए। वे 2018-22 तक दिल्ली में वित्त, राजस्व विभाग के प्रधान सचिव और फिर आयुक्त भी रहे। उससे पहले 2017-18 में वे डीडीए में आवास और शहरी मामलों के प्रधान आयुक्त रहे। इन्होंने केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में भी सेवाएं दी हैं।

और पढ़े  दिल्ली: आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले में मंदिर मार्ग एसईएम को धमकी, अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    विजयादशमी आज: दिल्ली में दशहरे पर कड़ा पहरा, खुफिया विभाग से लेकर फायर सर्विस तक अलर्ट, 2 हजार जवान तैनात

    दशहरे पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा रहेगा। 20 अक्तूबर को रावण दहन के दौरान प्रमुख रामलीला स्थलों पर भारी भीड़ जुटने और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए…

    राष्ट्रपति-PM ने दीं देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं,कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी

    आज विजयादशमी है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि…