रजनीकांत- 75वें जन्मदिन के बाद परिवार संग तिरुपति पहुंचे रजनीकांत, मंदिर में फैंस की लगी भीड़

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस और चाहने वालों में जश्न का माहौल था। बर्थडे के तुरंत बाद अभिनेता अपने पूरे परिवार के साथ आंध्रप्रदेश स्थित तिरुमला तिरुपति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। रजनीकांत के मंदिर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

शनिवार सुबह मंदिर पहुंचे रजनीकांत 
मंदिर परिसर के अंदर प्रवेश करते रजनीकांत को देख उनके फैंस की भीड़ लग गई। उनके साथ पत्नी लता रजनीकांत, बेटियां सौंदर्या और ऐश्वर्या भी मौजूद थीं। खास बात यह रही कि इस दौरान उनके पोते सफर राजा भी साथ दिखाई दिए।

 

रजनीकांत ने फैंस का क्या अभिवादन 
दर्शन के बाद रजनीकांत ने मंदिर परिसर के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन किया। मंदिर से बाहर आते समय उन्होंने परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। रजनीकांत की तस्वीरें और वीडियोज इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

फिर से रिलीज हुई फिल्म ‘पदयप्पा’
उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी 1999 की सुपरहिट फिल्म ‘पदयप्पा’ एक बार फिर सिनेमाघरों में उतारी गई। 4K तकनीक से रीमास्टर की गई इस फिल्म को दर्शकों ने चाव से फिर से देखा। सिनेमाघरों में तालियों और सीटियों की गूंज ने यह साबित कर दिया कि रजनीकांत की फिल्मों का जादू आज भी उतना ही असरदार है।

और पढ़े  नाना पाटेकर का निधन: 45 मिनट तक मौत से लड़े, फिर थम गई सांसें, ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक शानदार रहा सफर
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…