गोवा अग्निकांड- लूथरा बंधुओं को भारत लाने की प्रक्रिया तेज, भारतीय और थाई अधिकारियों के बीच बातचीत जारी

Spread the love

 

 

त्तर गोवा के ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में बीते छह दिसंबर को हुए अग्निकांड के मामले ने देशभर को झकझोर कर रख दिया। कारण है कि इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटन के बाद थाईलैंड भाग गए क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो अब लूथरा बंधुओं को भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है। इससे पहले दोनों भाइयों को पहले फुकेट में पकड़ा गया और फिर उन्हें बैंकॉक के डिटेंशन सेंटर में रखा गया।

सूत्रों के अनुसार, घटना के इसके अगले दिन दोनों भाई गोवा से भागकर फुकेट चले गए थे। इसके बाद भारतीय अधिकारियों द्वारा पासपोर्ट निलंबित करने के बाद थाई पुलिस ने गुरुवार को रिसॉर्ट में उन्हें हिरासत में लिया। ऐसे में थाईलैंड और भारत के बीच 2015 से प्रत्यर्पण संधि लागू होने की वजह से अब दोनों भाइयों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

भारत-थाईलैंड सहयोग
थाई अधिकारी लूथरा भाइयों को भारत लाने के लिए भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। बैंकॉक में भारतीय दूतावास भी थाई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। थाई अधिकारियों ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और जल्द से जल्द दोनों भाइयों को भारत सौंपा जाएगा।

गोवा सरकार ने साफ किया रुख
वहीं इस पूरे मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 25 मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सीएम सावंत ने बताया कि हादसे के बाद अभी तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं तीन अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम जल्द ही दोनों भाइयों को भारत लाकर जेल में डालने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

और पढ़े  सरकारी मदद लेने वालों का ग्रीन कार्ड आवेदन हो सकता है खारिज

जांच और अन्य कार्रवाई
बता दें कि क्लब में आग लगने के मामले में आरोपी भरत कोहली की हिरासत छह दिन और बढ़ाई गई है। अरपोरा पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर और सचिव रघुवीर बागकर की अग्रिम जमानत याचिका पर मापुसा सेशन कोर्ट ने 16 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का समय दिया। ऐसे में अब तक इस मामले में 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें अधिकारी, कर्मचारी और पीड़ित शामिल हैं।

एक नजर पूरे घटनाक्रम पर
गौरतलब है कि ये पूरी घटना तब की है, जब बीते छह दिसंबर की रात, अरपोरा स्थित बिर्च क्लब में अचानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 पर्यटक और 20 कर्मचारी की मौत हुई। क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा हैं। गोवा सरकार और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सभी कानूनी कार्रवाई तेज़ और सख्ती से पूरी की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love