राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: नागौर में डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- कमल फिर खिलेगा

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। बूंदी के चार नगर निकायों में 1.27 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे, जबकि नागौर के 5 निकायों के 175 वार्डों में 229 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

 

देखें नौ बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ है?

अजमेर

  • केकड़ी नगर पालिका – 22.59%
  • नसीराबाद नगर पालिका – 36.87%
  • सावर नगर पालिका – 30.29%
  • तांतोटी नगर पालिका – 34.07%

 अलवर

मालाखेड़ा नगर पालिका – 35.91%
नौगांव नगर पालिका – 37.79%

 बालोतरा

गुड़ामालानी नगर पालिका – 41.23%
जसोल नगर पालिका – 34.49%
समदड़ी नगर पालिका – 30.12%

 बांसवाड़ा

बांसवाड़ा नगर परिषद – 17.19%

 बारां

अंता नगर पालिका – 15.16%
बारां नगर परिषद – 24.47%
सिसवाली नगर पालिका – 22.02%

 बाड़मेर

बाड़मेर नगर परिषद – 22.67%

 ब्यावर

ब्यावर नगर परिषद – 20.62%
मसूदा नगर पालिका – 38.28%
विजयनगर नगर पालिका – 19.02%

 भरतपुर

भरतपुर नगर निगम – 21.04%
भुसावर नगर पालिका – 20.68%
रूपवास नगर पालिका – 34.34%

 भीलवाड़ा

भीलवाड़ा नगर निगम – 15.02%
बीगोद नगर पालिका – 32.26%

 बूंदी

बूंदी नगर परिषद – 16.35%
देई नगर पालिका – 24.41%
इंद्रगढ़ नगर पालिका – 22.34%
केशवरायपाटन नगर पालिका – 19.42%

 चित्तौड़गढ़

बेगूं नगर पालिका – 22.20%
रावतभाटा नगर पालिका – 16.24%

 चूरू

छापर नगर पालिका – 27.43%
राजगढ़ नगर पालिका – 24.71%

 दौसा

बांदीकुई नगर पालिका – 22.39%
बसवा नगर पालिका – 33.95%
महवा नगर पालिका – 24.09%
मंडावर नगर पालिका – 29.53%
सिकराय नगर पालिका – 32.04%

 डीडवाना-कुचामन

बोरावड़ नगर पालिका – 33.19%
डीडवाना नगर परिषद – 24.37%
कुचामन सिटी नगर परिषद – 23.58%

 डीग

कामां नगर पालिका – 27.60%
सिकरी नगर पालिका – 48.94%

 धौलपुर

मनिया नगर पालिका – 38.14%
राजाखेड़ा नगर पालिका – 29.98%
सैंपऊ नगर पालिका – 48.87%

और पढ़े  राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: आज-कल पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का अलर्ट, 6 सितंबर तक जारी रहेगा दौर

 डूंगरपुर

डूंगरपुर नगर परिषद – 14.74%

 श्रीगंगानगर

अनूपगढ़ नगर पालिका – 32.91%
घड़साना नगर पालिका – 28.89%
रायसिंहनगर नगर पालिका – 28.86%
श्रीविजयनगर नगर पालिका – 33.56%
सूरतगढ़ नगर पालिका – 26.19%

 हनुमानगढ़

भादरा नगर पालिका – 30.29%
रावतसर नगर पालिका – 28.98%
संगरिया नगर पालिका – 29.30%
टिब्बी नगर पालिका – 34.59%

 जयपुर

बगरू नगर पालिका – 32.02%
चाकसू नगर पालिका – 29.69%
चौमूं नगर परिषद – 24.43%
दूदू नगर पालिका – 33.61%
कालाडेरा नगर पालिका – 29.94%
कानोता नगर पालिका – 39.56%
किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका – 32.42%
मनोहरपुर नगर पालिका – 28.26%
फागी नगर पालिका – 35.39%
फुलेरा नगर पालिका – 24.69%
सांभर नगर पालिका – 24.15%
शाहपुरा नगर परिषद – 24.06%
वाटिका नगर पालिका – 31.57%

 जैसलमेर

जैसलमेर नगर परिषद – 21.96%

 जालोर

आहोर नगर पालिका – 37.11%
जालोर नगर परिषद – 24.21%

 झालावाड़

भवानीमंडी नगर पालिका – 23.66%
झालावाड़ नगर परिषद – 18.05%
झालरापाटन नगर पालिका – 23.98%

 झुंझुनूं

बगड़ नगर पालिका – 26.14%
जाखल नगर पालिका – 37.42%
झुंझुनूं नगर परिषद – 23.11%
खेतड़ी नगर पालिका – 27.00%
नवलगढ़ नगर पालिका – 19.87%
सुल्ताना नगर पालिका – 37.04%

 जोधपुर

बालेसर सत्ता नगर पालिका – 34.63%
भोपालगढ़ नगर पालिका – 27.78%
बिलाड़ा नगर पालिका – 29.51%
मथानिया नगर पालिका – 34.72%
पीपाड़ सिटी नगर पालिका – 27.73%
तिवरी नगर पालिका – 36.63%

 करौली

मंडरायल नगर पालिका – 33.05%
सपोटरा नगर पालिका – 28.78%

 खैरथल-तिजारा

भिवाड़ी नगर परिषद – 26.37%
खैरथल नगर परिषद – 24.37%
तिजारा नगर परिषद – 33.00%

 कोटा

रामगंजमंडी नगर पालिका – 19.37%
सांगोद नगर पालिका – 27.62%
सुकैत नगर पालिका – 32.30%
सुल्तानपुर नगर पालिका – 26.10%

 कोटपूतली-बहरोड़

बानसूर नगर पालिका – 33.48%
कोटपूतली नगर परिषद – 22.87%
नारायणपुर नगर पालिका – 25.56%
पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका – 30.45%
विराटनगर नगर पालिका – 32.96%

 नागौर

जायल नगर पालिका – 24.36%
कुचेरा नगर पालिका – 29.58%
मूंडवा नगर पालिका – 25.62%

और पढ़े  नोएल टाटा को बड़ी राहत: 37 साल पुराने सौदे में क्लीन चिट, 833 शेयरों के ट्रांसफर पर क्यों उठे थे सवाल?

 पाली

मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका – 0.22%
रानीखुर्द नगर पालिका – 26.78%
सोजत रोड नगर पालिका – 29.84%
सोजत सिटी नगर पालिका – 26.26%

 प्रतापगढ़

अरनोद नगर पालिका – 35.97%
प्रतापगढ़ नगर परिषद – 18.92%

 राजसमंद

आमेट नगर पालिका – 29.00%
नाथद्वारा नगर पालिका – 18.54%

 सवाई माधोपुर

खंडार नगर पालिका – 31.47%
सवाई माधोपुर नगर परिषद – 19.41%

 सीकर

अजीतगढ़ नगर पालिका – 28.88%
दांतारामगढ़ नगर पालिका – 31.64%
फतेहपुर नगर परिषद – 26.11%
खंडेला नगर पालिका – 29.78%
खाटूश्यामजी नगर पालिका – 32.42%
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका – 26.88%
नीमकाथाना नगर पालिका – 25.51%
पलसाना नगर पालिका – 32.19%
रींगस नगर पालिका – 29.08%
श्रीमाधोपुर नगर पालिका – 27.82%

 सिरोही

आबूरोड नगर पालिका – 22.34%
मंडार नगर पालिका – 29.71%
शिवगंज नगर पालिका – 26.97%

 टोंक

निवाई नगर पालिका – 22.73%

 उदयपुर

वल्लभनगर नगर पालिका – 35.96%

10:19 AM, 09-Sep-2026

बाड़मेर में नगर परिषद चुनाव की वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 22.67% मतदान

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। सुबह 10 बजे तक 22.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। स्थानीय सरकार चुनने के लिए मतदाता लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

नागौर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- फिर खिलेगा कमल

नागौर नगरीय निकाय चुनाव के बीच भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा मतदान करने पहुंचीं। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ कमियां रही हैं, जिन्हें अनुशासन समिति के सामने रखा गया है। डॉ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि पार्टी ने छांट-छांटकर भाजपा प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी।

विजयनगर में 9 बजे तक 19.02% मतदान, मसूदा में 9:30 बजे तक 30.75% वोटिंग

नगरपालिका आम चुनाव-2026 के तहत विजयनगर के 40 वार्डों में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक यहां 19.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड नंबर 4 में सबसे ज्यादा 29.17 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। प्रशासन ने मतदाताओं से उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील की है।

और पढ़े  टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

वहीं, मसूदा नगरपालिका में सुबह 9:30 बजे तक 30.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रिटर्निंग अधिकारी दीपशिखा के अनुसार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लगातार आवाजाही बनी हुई है और मतदान प्रक्रिया जारी है।

भीलवाड़ा में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू, 2.96 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

निकाय चुनाव को लेकर भीलवाड़ा में मतदान शुरू हो गया है। नगर निगम के 70 वार्डों में 2,96,682 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डालेंगे। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, खासकर क्रिटिकल बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

नगर निगम क्षेत्र में मतदान के लिए 266 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वार्ड नंबर 61 के क्रिटिकल मतदान केंद्र पर मतदाताओं की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी बूथ के बाहर तैनात हैं और थाना प्रभारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। भीलवाड़ा नगर निगम के साथ बीगोद नगर पालिका में भी मतदान जारी है। यहां 25 वार्डों में 83 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 25 मतदान केंद्रों पर 13,675 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संवेदनशील और क्रिटिकल केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त और बूथों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का फोकस मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है।

  • Related Posts

    कर्नाटक के PWD मंत्री जरकीहोली के ठिकानों पर ईडी की रेड: सांसद बेटी के परिसर भी खंगाले, कार्रवाई की वजह क्या?

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की…

    अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए: जवाब में तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

    अमेरिका और ईरान के बीच छह महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। मंगलवार को तनाव फिर बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को…