रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, बिना आधार लिंक 8AM-4PM नहीं होगा टिकट बुक

Spread the love

टिकट बुकिंग नियमों आज एक बड़ा बदलाव लागू हुआ है। अगर आपका आधार कार्ड आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक नहीं है तो आप आज यानी 5 जनवरी से सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ट्रेन टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नियम सिर्फ रिजर्व ट्रेन टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन के चलने की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है। इन नियमों को भारतीय रेलवे कुल 3 फेज में लागू कर रहा है। इसका पहला फेज 29 दिसंबर, 2025 को लागू किया गया था, वहीं आज इसका दूसरा फेज लागू हो गया है।  

इन नियमों के अंतर्गत 29 दिसंबर से वे आईआरसीटीसी यूजर्स जिनका अकाउंट आधार से लिंक नहीं है उनके लिए सुबह 8 बजे से 12 बजे तक के लिए टिकट बुकिंग बंद की गई थी। वहीं आज से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक के लिए टिकट बुकिंग को बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा 12 जनवरी से सुबह 8 से रात 12 बजे तक यूजर्स (जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं है) टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इस नियम को लागू करने का उद्देश्य पारदर्शिता लाना है ताकि वास्तविक पैसेंजर्स को टिकट बुक करने का मौका मिले।

इस नियम के लागू होने से टिकट दलालों के फर्जी अकाउंट से होने वाले टिकट बुकिंग को रोकने में काफी मदद मिलेगी। इस एलान के बाद ओपनिंग डे के दिन यात्रियों को टिकट बुक करने में आसानी होगी।

और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट- अरुणाचल के CM के परिवार से जुड़े ठेकों की होगी सीबीआई जांच, 1270 करोड़ के घोटाले पर निगाह

इस नियम के लागू होने का फायदा आम यूजर्स को मिलेगा, उनके पास टिकट बुकिंग का पूरा मौका होगा। इसके अलावा काउंटर से टिकट कराने पर भी ओटीपी की जरूरत होगी। इस दौरान आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है।


Spread the love
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love