Railway: होली पर 8 और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, आठ गाड़ियों के बढ़ाए गए फेरे

Spread the love

होली के मद्देनजर रेलवे ने बरेली होते हुए लंबी दूरी की आठ और ट्रेनों की घोषणा की है। अब तक बरेली होते हुए 36 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर उनमें बुकिंग शुरू कर दी गई है। इससे होली पर यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

 

    • 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:55 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:46 बजे बदायूं, 10:45 बजे बरेली जंक्शन आएगी और दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 7:30 बजे काठगोदाम से चलने के बाद रात 8:42 बजे बरेली जंक्शन, 9:26 बजे बदायूं आएगी और अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
    • 04530 सरहिंद-मधुबनी विशेष गाड़ी 25 फरवरी, दो और छह मार्च को सरहिंद से दोपहर एक बजे चलने के बाद रात 9:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम सात बजे मधुबनी पहुंचेगी। 04529 मधुबनी-सरहिंद विशेष गाड़ी 26 फरवरी, तीन और सात मार्च को मधुबनी से रात 11 बजे चलने के बाद अगले दिन रात नौ बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन तड़के 5:15 बजे सरहिंद पहुंचेगी।
    • 04610 अमृतसर-मानसी जंक्शन विशेष गाड़ी 24, 28 फरवरी और तीन मार्च को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे बरेली आएगी और रात 2:30 बजे मानसी जंक्शन पहुंचेगी। 04609 मानसी जंक्शन-अमृतसर विशेष गाड़ी 26 फरवरी, दो और छह मार्च को मानसी जंक्शन से सुबह चार बजे चलने के बाद रात 12:23 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
  • 04302 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी 25, 28 फरवरी और तीन मार्च को हरिद्वार से सुबह 11:45 बजे चलने के बाद शाम पांच बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 04301 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार विशेष गाड़ी 26 फरवरी, एक और चार मार्च को मुजफ्फरपुर से दोपहर 2:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:21 बजे बरेली आएगी और शाम 3:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
और पढ़े  मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love