रेल मंत्रालय ने अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये उठाया एक और कदम।

रेल मंत्रालय ने अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये उठाया एक और कदम।बापू की कर्मस्थली बिहार के पूर्वी चम्पारन मोतिहारी से अयोध्या कैंट के लिये चलाई नई ट्रेन।
सप्ताह में एक बार चलेगी नई ट्रेन।
गाड़ी संख्या 05517 शनिवार रात 9 बजकर 12 मिनट पर बापूधाम मोतिहारी से चलकर अगले दिन रविवार की सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन।
वापसी में गाड़ी संख्या 05518 रविवार की ही रात को 8 बजकर 12 मिनट पर अयोध्या कैंट से चलकर सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर वापस पहुंचेगी बिहार के पूर्वी चम्पारन स्थित बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन।
आज सुबह इसी गाड़ी से अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री राधा मोहन ने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन के लिये अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके इसी उद्देशय को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने एक नई ट्रेन बापूधाम-अयोध्या कैंट ऐक्सप्रेस का संचालन शुरु किया है।यह ट्रेन बापू की कर्मस्थली मोतिहारी बिहार से अयोध्या धाम तक की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को आसानी हो सके साथ ही इस नई गाड़ी के चलने से अयोध्या में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…