हल्द्वानी: बनभूलपुरा में मारा छापा, 3 लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा

Spread the love

 

पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में तीन लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बीते शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इस क्रम में रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बनभूलपुरा में लाइन नंबर-सात का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों में घरेलू रसोई गैस से छोटे सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी। डीएसओ वर्मा के मुताबिक मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत शिवम, शादाब और मुसैब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी, पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, जगमोहन नेगी, ललित मेर, सुबोध त्रिपाठी, गौरव जोशी शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून- 1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई पूरी
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love