राहुल जी आईना साफ मत करिए, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में शानदार जीत पर जानिए BJP ने क्या कहा

Spread the love

हाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। अभी तक के रुझानों में भाजपा बीएमसी समेत अधिकतर नगर निगमों में आगे चल रही है। इन रुझानों पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। लंबे समय से बीएमसी की सत्ता पर काबिज शिवसेना यूबीटी इस बार पिछड़ती नजर आ रही है। इसे लेकर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं।

 

संजय राउत का आरोप- मतदाता सूची से गायब हुए कई नाम

    • संजय राउत ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुंबई जैसे शहर में जिस तरह से वोटिंग पैटर्न रहा, वो बेहद चौंकाने वाला है। शिवसेना यूबीटी, मनसे और कांग्रेस के क्षेत्रों में हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची में गायब मिले, जबकि उन्होंने विधानसभा चुनाव में वोट किया था।
    • ईवीएम मशीन ठीक से काम नहीं कर रही थी। चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। कल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और चुनाव आयोग के स्टाफ के बीच बैठक हुई, जबकि अभी भी चुनाव आचार संहिता लगी हुई है।’
    • राउत ने आरोप लगाया कि वोटिंग प्रतिशत आने से पहले ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आने शुरू हो गए थे। भाजपा ने अपनी जीत की खुशी भी मनानी शुरू कर दी थी।

भाजपा का दावा- बीएमसी में 90 से कम सीटें नहीं जीतेंगे

  • महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने शुरुआती रुझानों को लेकर कहा कि लोग देख रहे हैं कि हमने क्या किया है। हम सिर्फ चुनावी भाषण पर निर्भर नहीं करते।
  • लोग हमारे पुराने काम देखकर ही हम पर विश्वास कर रहे हैं। हमने लोगों से पूछा है कि अगर शिवसेना यूबीटी काम करना चाहती है तो उन्होंने अभी तक क्यों नहीं किया? हमने कोरोना महामारी के दौरान भी काफी काम किया था।
  • उन्होंने कहा कि अगर ठाकरे भाई भी साथ आए हैं या कांग्रेस और एनसीपी हाथ मिला लें, ये लोगों के हित में नहीं है। लोग समझते हैं कि ये लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए साथ आ रहे हैं।
  • मुंबई में भाजपा 90 सीटें जीतेगी और शिवसेना करीब 40 सीटें। ये नंबर बढ़ सकते हैं, लेकिन कम नहीं होंगे। पुणे में हम 115 सीटों से कम नहीं लाएंगे।
और पढ़े  फ्रांस से आए पर्यटकों ने काटे खेत में गेहूं, अलवर में किसान की मदद 

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love