राहुल गांधी: राहुल की 17 अगस्त से  वोट अधिकार यात्रा, 16 दिन घूमेंगे, जानिए किस दिन कहां रहेंगे

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने इसका नाम वोट अधिकार यात्रा दिया है। राहुल गांधी 16 दिन बिहार में रहेंगे। इस दौरान वह 24 जिले में यात्रा करेंगे। इन 24 जिलों में 118 विधानसभा आते हैं। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। हम सभी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा की शुरूआत करने जा रही है। 16 दिन तक चलने वाली 1,300 किलोमीटर की यह यात्रा बिहार के करीब 25 जिलों से गुजरेगी। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी दल के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे।

 

वोट की मजबूती के लिए यात्रा 
कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि राहुल गांधी देश में वोट को मजबूत करने निकले हैं। वह भारत के संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं को मजबूत करने बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी बिहार और भारत के भविष्य को मजबूत करने के लिए वोटर अधिकार यात्रा पर निकल रहे हैं। वे जनता की अदालत में पहुंचेंगे तथा लोगों को बताएंगे कि भारत के संविधान को अगर मजबूत करना है, तो यहां के मतदाता को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के खिलाफ और “वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई” को एक जन आंदोलन बनाने के लिए के लिए की जा रही है।

और पढ़े  ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध बिल पर किए हस्ताक्षर: भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

 

जानिए, कौन सी तरीख को किस-किस जिले में रहेंगे राहुल गांधी

 

  • 17 अगस्त – रोहतास
  • 18 अगस्त- औरंगाबाद, गया
  • 19 अगस्त- नवादा, नालंदा, शेखपुरा
  • 21 अगस्त- लखीसराय, मुंगेर
  • 22 अगस्त- भागलपुर
  • 23 अगस्त- कटिहार
  • 24 अगस्त- पूर्णिया, अररिया
  • 26 अगस्त- सुपौल, मधुबनी
  • 27 अगस्त- दरभंगा, मुजफ्फरपुर
  • 28 अगस्त-  सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण
  • 29 अगस्त- पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान
  • 30 अगस्त- सारण, आरा
  • एक सितंबर- पटना
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…