पुतिन का संबोधन: भारत को बताया ‘महान देश’,इसे वैश्विक महाशक्ति कहा जाना चाहिए -रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Spread the love

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत की जमकर तारीफ की है और कहा कि भारत और रूस में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। पुतिन ने भारत को महान देश बताया औऱ कहा कि भारत की आर्थिक तरक्की और इसकी विशालता को ध्यान में रखते हुए इसे वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। पुतिन ने रूस के सोची शहर में वालदाई डिस्कशन क्लब नामक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ये बातें कही।

‘भारत-रूस के संबंध लगातार विकसित हो रहे’
पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘हम भारत के साथ अपने रिश्तों को विभिन्न क्षेत्रों में विकसित कर रहे हैं। भारत एक महान देश हैं। यह आर्थिक विकास के मामले में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच भी प्रमुख है। इसकी जीडीपी 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। रूस और भारत के बीच सहयोग हर साल बढ़ रहा है।’ पुतिन ने सोवियत संघ के समय से भारत के साथ रूस के रिश्तों पर बात की और दोनों देशों के रिश्तों को बेहद खास बताया। पुतिन ने कहा कि सोवियत संघ ने भारत की आजादी में भी भूमिका निभाई थी।

पुतिन ने कहा कि ‘भारत को वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। यह डेढ़ अरब लोगों का देश है औऱ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसकी संस्कृति बेहद प्राचीन है और इसमें भविष्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं।’


Spread the love
और पढ़े  बड़ी खबर- मणिपुर: सरकार गठन की कवायद तेज, एनडीए ने किया 44 विधायकों के समर्थन का दावा, राज्यपाल लेंगे फैसला
error: Content is protected !!