पुलवामा आतंकवादी हमला- PM मोदी, अमित शाह से लेकर राहुल तक, इन नेताओं ने बलिदानी वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 में जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में बलिदान हुए सीआरपीएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके अदम्य साहस और बलिदान से हर भारतीय को ताकत मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 2019 में पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद कर रहा हूं। उनकी देशभक्ति, दृढ़ संकल्प और सेवा सदैव हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेगी। हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है।

 

अमित शाह ने बलिदानी जवानों को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए लिखा कि देश हमेशा उन बहादुर सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों का ऋणी रहेगा, जो आतंकवाद से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों का साहस, समर्पण और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और भारत इसे जड़ से मिटाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करता रहेगा।

उपराष्ट्रपति ने भी बलिदानी जवानों को किया याद
दूसरी ओर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में बलिदान हुए जवानों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा राष्ट्र की स्मृति में अंकित रहेगा और हमें एक मजबूत व सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

और पढ़े  हेल्थ ऑफ द नेशन' रिपोर्ट में खुलासा- दिल्ली-एनसीआर में 81 प्रतिशत लोग मोटापे के शिकार

 

 

पुलवामा हमला, जिससे रो पड़ा था देश
याद दिला दें कि 14 फरवरी 2019 का काला दिन जब जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 78 बसों में यात्रा कर रहे 2,500 सीआरपीएफ जवानों में से 40 शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमले किए। पुलवामा हमला भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और आतंकवाद पर वैश्विक चर्चा का कारण भी बना। इस दिन को ‘ब्लैक डे’ के रूप में याद किया जाता है, जब 40 बहादुर सीआरपीएफ जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी।


Spread the love
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love