पुदुचेरी CM Oath: एन रंगासामी ने ली पुदुचेरी के CM पद की शपथ, ए नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री

Spread the love

पुदुचेरी की राजनीति के दिग्गज नेता और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के संस्थापक एन रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोक निवास में आयोजित एक समारोह में उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रंगासामी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की।

 

दो अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
रंगासामी के साथ एनडीए (NDA) गठबंधन के दो अन्य प्रमुख नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें क्षेत्रीय पार्टी से मल्लाडी कृष्ण राव और भारतीय जनता पार्टी के ए नमस्सिवयम शामिल हैं। मल्लाडी कृष्ण राव ने तेलुगु में शपथ ली। वह आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे पुदुचेरी के एन्क्लेव ‘यानम’ का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष भी मंच पर मौजूद रहे।

 

इस नई सरकार का गठन 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद हुआ है। इन चुनावों में एआईएनआरसी और भाजपा के गठबंधन (NDA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया और सत्ता बरकरार रखी। चुनाव प्रचार के दौरान रंगासामी की जन-कल्याणकारी छवि और केंद्र की भाजपा सरकार के साथ तालमेल को मुख्य मुद्दा बनाया गया था। चुनाव जीतने के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने औपचारिक रूप से रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। रंगासामी पुदुचेरी की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माने जाते हैं। पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनना उनकी लोकप्रियता का दर्शाता है।

और पढ़े  शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love