जिस्म का सौदा:- खुलेआम होता है जिस्म का सौदा,कमरे पर नहीं होटल चलूंगी… कैमरे में हुआ कैद जिस्मफरोशी का खौफनाक सच

Spread the love

जिस्म का सौदा:- खुलेआम होता है जिस्म का सौदा,कमरे पर नहीं होटल चलूंगी… कैमरे में हुआ कैद जिस्मफरोशी का खौफनाक सच

देश भर में प्रतिष्ठित आईआईटी के मुख्य गेट से लेकर सेंचुरी गेट तक 200 मीटर के मार्ग पर शाम ढलते ही बदनाम करने वाला देह व्यापार शुरू हो जाता है। यहां कुछ महिलाएं खुलेआम अपने रेट तय करती दिख जाती हैं। यह लोग सड़क किनारे फुटपाथ पर अपने ग्राहक तय करती हैं। इनके दाम तय हैं और यह तय होटल में ही जाती हैं।

होटल का भी तय रेट ग्राहक को भुगतान करना पड़ता है। आईआईटी की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि आईआईटी के मुख्य गेट से लेकर सेंचुरी गेट तक 200 मीटर के मार्ग पर कुछ महिलाएं अनैतिक व्यापार कर रही हैं। शिकायत के बाद एक न्यूज़ पेपर की टीम ने यह स्टिंग ऑपरेशन किया।

जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व यहां दो-तीन महिलाएं ही इस व्यापार से जुड़ी थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ गई है। इस 200 मीटर मार्ग पर आईआईटी का मुख्य गेट और दूसरा सेंचुरी गेट है। इसके बीच में परिसर में पढ़ाने और अन्य काम करने वाले विशेषज्ञ और अन्य कर्मचारियों के आवास भी हैं। बावजूद इसके रुड़की कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

ऐसे समझें स्टिंग ऑपरेशन की कहानी
एक टीम करीब 11:45 बजे एक बाइक से सेंचुरी गेट से आईआईटी के मुख्य गेट तक गई। इस बीच कई महिलाएं यहां खड़ी थीं और बाइक सवार और ई-रिक्शा सवारों के साथ सौदेबाजी कर रही थीं। तब टीम ने मुंह बांधकर खड़ी एक महिला से पूछा, क्या रेट…. तो वह बोली.. जी, एक हजार रुपये। यह तो बहुत महंगा है। नहीं, इसके अलावा 500 रुपये अतिरिक्त होटल का भी देना होगा। क्यों कमरे पर नहीं चल सकते क्या…..नहीं, कमरे पर नहीं जाते हैं, सिर्फ होटल में ही जाऊंगी। यही नहीं इसके अलावा अन्य महिलाओं से भी बात की गई, तो यही जवाब मिला।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- बागेश्वर के गरुड़ गंगा पर बन रही पार्किंग पर रोक जारी,DM, एसडीएम से तीन सप्ताह में मांगा जवाब

ग्राहक के लिए एक हजार, तो जिस्मफरोशी के लिए 500 रुपये
रुड़की में अनेक होटल हैं। यहां यात्रियों के लिए एक कमरे का किराया 800 से 2500 रुपये तक है। जिस्मफरोशी से जुड़ी इन महिलाओं के साथ होटल में महज 500 रुपये में कमरा मिल जाता है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस अनैतिक व्यापार में कुछ होटल कारोबारी भी शामिल हैं

छात्राएं और बच्चे गुजरते हैं यहां से
सेंचुरी गेट से लेकर आईआईटी के मुख्य गेट तक होने वाली करतूत हर किसी के संज्ञान में है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जाती। यह सवाल लोगों के मन में हमेशा खटकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग में खुलेआम अनैतिक काम हो रहा है। इसी मार्ग से शहर के कई कॉलेज, स्कूल की छात्राएं और बच्चे भी गुजरते हैं। रोडवेज स्टेशन भी पास में है। इससे लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *