हरिद्वार- घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, साली-जीजा सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love

 

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर स्थित हृदय विहार कॉलोनी में घर के अंदर चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला अपने जीजा के साथ मिलकर इस धंधे को अंजाम दे रही थी। मौके से यूपी की रहने वाली एक पीड़ित युवती को भी मुक्त कराया गया। पुलिस ने सभी के संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हृदय विहार कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएचटीयू और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जहां से पुलिस ने आरोपी इरफान निवासी ग्राम व थाना कलियर, सोफियान निवासी ग्राम महमूदपुर थाना कलियर और चांदनी निवासी कलियर को गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश के एक जिले की रहने वाली एक 18 वर्षीय पीड़िता को भी मुक्त कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी इमरान अपनी साली चांदनी के साथ मिलकर इस धंधे को अंजाम दे रहा था। युवती के फोटो मोबाइल पर भेजकर ग्राहकों को बुलाते थे। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से युवती को फंसाया
पुलिस की जांच में सामने आया कि यूपी की रहने वाली युवती को आरोपी चांदनी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के जरिये दो महीने पहले जाल में फंसाया था। पिछले महीने ही उसे नौकरी दिलाने के नाम पर बहादराबाद क्षेत्र में बुलाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन इस धंधे में धकेल दिया। आपत्तिजनक स्थिति की वीडियो-फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब उसने इस दलदल से निकलने की बात कही तो उसके परिजनों और रिश्तेदारों को आपत्तिजनक वीडियो-फोटो भेजने की धमकी देते थे।

और पढ़े  मसूरी- एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, बरात में चहल, रिंकू ने मचाया धमाल, धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love     रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। आग तेजी से…


    Spread the love

    बागेश्वर- कपकोट बाजार की निर्माणाधीन बिल्डिंग से नेपाली मूल के मजदूर कंकाल मिला

    Spread the love

    Spread the loveकपकोट के मुख्य बाजार स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के भीतर मानव नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एलआईयू की गुप्त सूचना पर स्थानीय लोगों के…


    Spread the love