उत्तराखंड: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सौगात, 3 करोड़ की इनाम राशि जारी

Spread the love

त्तराखंड में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को तीन करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि जारी की गई है। गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में खेल मंत्री रेखा आर्य ने यह धनराशि खिलाड़ियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की।

खेल मंत्री ने बताया कि इन खिलाड़ियों में एक जुलाई 2024 से और 31 मार्च 2025 के बीच विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले साल हुए 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले कुछ खिलाड़ी और कोच इनामी धन राशि प्राप्त करने से इसलिए चूक गए थे, क्योंकि उन्होंने कुछ कागजी औपचारिकताएं उस समय पूरी नहीं की थी। इन सभी बचे हुए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी उनकी इनामी धनराशि जारी कर दी गई है।

कहा कि सरकार प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब की प्रक्रिया भी तेजी से गतिमान है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागों में अधिसंख्य पद सृजित करके विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी भी दी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान हैरत में पड़े लोग,मिलीं नक्काशी वाली मूर्तियां
  • Related Posts

    देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveधामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा…


    Spread the love

    बदरीनाथ धाम- मास्टर प्लान से भव्य आकार लेने लगा बदरीनाथ धाम, अब दूसरे चरण के कार्यों ने पकड़ा जोर

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से धाम भव्य रूप लेने लगा है। प्रथण चरण के ज्यादातर कार्य पूरे होने के बाद अब…


    Spread the love