प्रधानमंत्री Modi:- पीएम मोदी ने किया 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन; ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पर कही यह बात

Spread the love

प्रधानमंत्री Modi:- पीएम मोदी ने किया 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन; ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पर कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इससे 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार किया गया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरूआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है।

सरकार देश में एफएम कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि सरकार देश में एफएम कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देशभर के 84 जिलों में 100 वाट के 91 नए एफएम ट्रांसमीटर स्थापित किए गए हैं। एफएम ट्रांसमीटर का विस्तार विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रेडियो संपर्क बढ़ाने के लिए किया गया है।

‘मन की बात’ का किया जिक्र-
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं। ‘मन की बात’ का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से और सामूहिक कर्तव्यशक्ति से जुड़ा रहा।

और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निरंतर तकनीक के लोकतंत्रीकरण के लिए काम कर रही है। भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी ना हो। आधुनिक तकनीक तो सभी के लिए उपयोगात्मक और अफोर्डेबल बनाना, इसका एक बड़ा माध्यम है।


Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    असम चुनाव- ममता का बड़ा दांव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, किसे-कहां से दिया गया टिकट?

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए उम्मीदवारों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *