प्रधानमंत्री मोदी ने 5000 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- भारत की जनशक्ति का केंद्र है दुर्गापुर

Spread the love

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ₹5,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर न केवल इस्पात नगरी है, बल्कि भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है। साथ ही पीएम ने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और गैस आधारित परिवहन को भी मजबूती मिलेगी। जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि ये पहल भारत को विकसित बनाने की दिशा में अहम कदम हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया आज पूरा देश एक ही लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए तीन मूल मंत्र भी दिए और कहा कि इसका रास्ता सिर्फ विकास से सशक्तिकरण, रोजगार से आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता से सुशासन है। इन तीन मूलमंत्रों पर काम करते हुए सरकार देश के प्रत्येक कोने तक विकास पहुंचा रही है।

 

दुर्गापुर और रघुनाथपुर की फैक्ट्रियों को नई तकनीक
पीएम मोदी ने बताया कि दुर्गापुर और रघुनाथपुर की फैक्ट्रियों में नई तकनीक के साथ काम हो रहा है। ₹1,500 करोड़ रुपये का निवेश इन इकाइयों को अपग्रेड करने में किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बनेंगे। साथ ही पश्चिम बंगाल की जनता को उन्होंने इस विकास के लिए बधाई दी।

गैस आधारित कनेक्टिविटी को बढ़ावा
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में गैस कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। एलपीजी सिलेंडर आज हर घर तक पहुंच चुका है, और इस उपलब्धि की सराहना दुनिया भर में हुई है। ‘वन नेशन, वन गैस ग्रिड’ के तहत ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना’ को गति दी जा रही है। इसमें पश्चिम बंगाल समेत छह पूर्वी राज्यों में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे उद्योग और परिवहन क्षेत्र में नई ऊर्जा आएगी।

और पढ़े  आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

इंफ्रास्ट्रक्चर को माना विकास की नींव
पीएम मोदी ने बताया कि भारत के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से दुनिया आज भारत के विकास की चर्चा कर रही है। सड़क, रेल, गैस, हवाई अड्डों जैसे बुनियादी ढांचे में हो रहा परिवर्तन ‘विकसित भारत’ की नींव रख रहा है। दुर्गापुर में भी इन परियोजनाओं के जरिए एक नया युग शुरू हो रहा है, जिससे लोगों की जिंदगी आसान और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love