President: राष्ट्रपति मुर्मू पहुची बाबा विश्वनाथ धाम,गंगा आरती में होंगी शामिल।

President: राष्ट्रपति मुर्मू पहुची बाबा विश्वनाथ धाम,गंगा आरती में होंगी शामिल।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रथम काशी आगमन हो चुका है। वाराणसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति मुर्मू करीब चार घंटे तक शहर में रहेंगी। शाम सवा सात बजे के लगभग राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। घाट घंटा-घड़ियाल से गूंजेगा। राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी। मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती भी देखेंगी। गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतारेंगे। 21 कन्याएं भी मां गंगा को चंवर डुलाएंगी। घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगाएगा। घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया है।
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाहर निकल चुकी हैं। उन्होंने षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की। मंदिर से निकलकर अब धाम परिसर की भव्यता निहार रही हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, नीलकंठ तिवारी, समेत कई आलाधिकारी मौजूद हैं। धाम से निकल राष्ट्रपति दशाश्वमेघ घाट जाएंगी। विशेष गंगा आरती में शामिल होंगी।

और पढ़े  लाइसेंस होटल का और चलता पाया गया रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…