राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी..

Spread the love

अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल में हुए एडमिट
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन है, जिसकी वजह से उन्हें कमजोरी भी महसूस हो रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल में हुए एडमिट
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन और कमजोरी की समस्या है और हालत स्थिर है। वह यूरोलॉजी टीम और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इस बात की जानकारी मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने दी है
इसी साल अप्रैल में भी बिगड़ी थी तबीयत
महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत इसी साल अप्रैल में भी बिगड़ गई थी। तब भी उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनकी किडनी में इंफेक्शन बताया गया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ये सामने आया था कि महंत को क्रॉनिक रीनल फेल्योर नाम की बीमारी है, जिसमें गुर्दे सही से काम करना बंद कर देते हैं। इसके अलावा उन्हें यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI भी था। इस बीमारी में मूत्र मार्ग संक्रमित हो जाता है। इसका असर किडनी, ब्लैडर और अन्य कई जगहों पर पड़ता है।
कोरोना संक्रमित भी रह चुके हैं महंत
महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित भी हो चुके हैं। हालांकि इस दौरान वह कई दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे थे और ठीक होकर अयोध्या वापस लौट आए थे। महंत की उम्र करीब 84 साल की है और वह हमेशा डॉक्टरों की निगरानी में रहते हैं

और पढ़े  Noida Airport- उद्घाटन से एक दिन पहले PM मोदी ने साझा कीं एयरपोर्ट की तस्वीरें, लिखी ये बात

Spread the love
  • Related Posts

    CM योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल, अफसरों से मांगी रिपोर्ट, मुआवजे का दिया निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के कई जनपदों में बुधवार को हुई बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने असमय बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी…


    Spread the love

    करोड़ों के ट्रांसफार्मर फुंकने पर पांच बिजली अधिकारी निलंबित, आदेश के बाद भी जांच में बरती लापरवाही

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बड़े ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के मामले में एक अधिशासी अभियंता (एक्सईएन), दो एसडीओ और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *