राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच चुकी हैं। जहां उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चाकचौबंद नजर आया। उन्होंने जगतगुरू आद्य शंकराचार्य द्वार से रामनगरी में प्रवेश किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना
वैदिक मंत्रों के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की पूजन के बाद स्थापना की। वैदिक आचार्यों ने पूजन सम्पन्न करवाया। श्रीराम यंत्र की स्थापना मंदिर के द्वितीय तल पर की गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या दौरे पर रही , जहां उनका कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह इस दौरान भगवान राम और शबरी माता के मंदिर में दर्शन-पूजन किया और विशेष आरती में भी शामिल हुई। उनके साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत किया । इसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से सीधे एनएच-27 मार्ग के जरिए राम मंदिर के लिए रवाना हुआ और लगभग 11:30 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। वह रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर।
राम मंदिर में दर्शन के बाद राष्ट्रपति परकोटे स्थित दुर्गा माता मंदिर भी गई, जहां पूजा करने के साथ ही राम परिवार के दर्शन भी किया। इसके पश्चात वह मंदिर के दूसरे तल पर आयोजित श्रीराम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में भाग लिया, जो इस दौरे का मुख्य आकर्षण माना जा रहा है।
दोपहर करीब 12:45 बजे राष्ट्रपति एक विशेष समारोह में शामिल हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अतिथियों की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम के बाद लगभग 3 बजे वह अयोध्या से मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगी। इस प्रकार उनका यह दौरा करीब पांच घंटे का रहेगा।
यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 19 मार्च को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। इसी पावन अवसर पर राष्ट्रपति का अयोध्या आगमन और श्रीराम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम को विशेष धार्मिक महत्व दिया जा रहा है।







