‘रन फॉर राम’ आयोजन की तैयारी बैठक संपन्न

 

 

आज 16 मार्च 2025 को, क्रीड़ा भारती द्वारा आगामी ‘रन फॉर राम’ मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रांत प्रचारक कौशल जी ने की, जिसमें क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य माननीय अवनीश सिंह जी, प्रांत अध्यक्ष माननीय गोविन्द पांडेय जी, अयोध्या के महापौर माननीय गिरीशपति त्रिपाठी जी, हनुमान गढ़ी के महंत गौरीशंकर दास जी क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष अवध प्रांत डॉ अवधेश कुमार वर्मा , मंत्री अभिषेक सिंह ब्लॉक प्रमुख मसौधा , शांतनु सिंह , सहित क्रीड़ा भारती के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य बिंदु:
• आयोजन तिथि: 13 अप्रैल 2025 (हनुमान जयंती)
• मैराथन श्रेणियाँ:
• 21 किमी फुल मैराथन
• 10 किमी हाफ मैराथन
• 3 किमी फैमिली रन
• पंजीकरण: आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी।
• मार्ग (रूट): राम पथ पर मैराथन का आयोजन होगा।
• पारंपरिक खेल आयोजन: 11 अप्रैल को कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों का आयोजन भजन संध्या स्थल पर किया जाएगा।
• प्रेस कॉन्फ़्रेंस: 5 अप्रैल को अयोध्या एवं अन्य जनपदों में आयोजित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन की सफलता हेतु अपने सुझाव एवं समर्थन प्रदान किए। क्रीड़ा भारती इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है।

यह प्रेस नोट क्रीड़ा भारती द्वारा जारी किया गया है।

 

और पढ़े  अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर का दिल, हुई सगाई
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…