अयोध्या: लक्ष्मण किला में खेली गई फूलों की होली।

 

 

आचार्य पीठ श्री लक्ष्मण किला में फूलों की होली धूमधाम से खेली गई। गौ संत परमार्थ सेवी लक्ष्मण किला पीठाधीश्वर स्वामी श्री मैथिली रमण शरण जी महाराज की अध्यक्षता एवं श्री महंत मैथिली रमण शरण जी महाराज के कृपापात्र शिष्य अधिकारी

श्री सूर्य प्रकाश जी महाराज के प्रबंधकत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में में संत महंतो भक्तों, अतिथियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल और फूलों की वर्षा कर रंगमय बना दिया।

संतों ने पूर्वाचार्य पूज्य श्री स्वामी सीता राम शरण जी महाराज के चित्रपट के समक्ष सुमधुर स्वर में होली गीत, भजन

प्रस्तुत कर सभी समागत संत महतो भक्तों अतिथियों को कृतकृत्य कर दिया। इस पुनीत अवसर पर हनुमत निवास पीठाधीश्वर स्वामी श्री मिथिलेश नंदिनी शरण जी महाराज, महत श्री अंजनी शरण जी महाराज, सीता सदन के महंत श्री किशोरी शरण जी महाराज, श्री अमित कुमार दास जी महाराज, महंत श्री राम दास जी महाराज, महंत श्री छोटू शरण

जी महाराज, भजन गायक विनय आनंद, नागा राम नंदन दास जी महाराज, श्री महेंद्र त्रिपाठी जी, हनुमत निवास के पुजारी श्री महेश दास जी महाराज सहित अन्य संत महंत भक्त अतिथि शामिल हुए। इस पुनीत अवसर पर सभी समागत संत महतो भक्तों अतिथियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सभी का दक्षिणा भेंट विदाई प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

 

और पढ़े  UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…