प्रयागराज महाकुंभ श्रीमहंत महामंडलेश्वर बनाए गए डॉ महेश दास उपाख्य स्वामी महेश योगी

Spread the love

सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या के लोकप्रिय संत, सुप्रसिद्ध योग गुरु डॉ. महेश दास उपाख्य स्वामी महेश योगी जी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रयागराज की पवित्र भूमि पर 144 वर्ष बाद आयोजित महाकुंभ में श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी अनि अखाड़ा के अध्यक्ष, निर्वाणी पीठाधीश्वर श्री महंत मुरलीधर दास जी ने अपने निर्वाणी अखाड़े में डॉ. महेश दास उपाख्य स्वामी महेश योगी जी को अखाड़ा के विधि विधान के अनुसार चादर ओढ़कर *श्री श्री 1008 श्रीमहंत महामंडलेश्वर* पद की उपाधि से विभूषित किया।
उक्त अवसर पर श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी अनि अखाड़ा के महासचिव श्री सत्यदेव दास जी व श्री नंदराम दास जी, हनुमानगढ़ी श्री गद्दीनशीन जी के उत्तराधिकारी डॉ महेश दास जी, निर्मोही अखाड़ा तथा दिगंबर अखाड़ा के वरिष्ठ संतजनों व चार संप्रदाय के पीठाधीश्वर एवं सभी पूज्य संत श्री महंत आदि की उपस्थिति में महेश योगी जी को श्री श्रीमहंत महामंडलेश्वर पद से विभूषित किया गया, उक्त अवसर पर उपस्थित विविध प्रान्तों के विविध संतजनों ने हर्षोल्लास के साथ स्वामी महेश योगी जी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।


Spread the love
और पढ़े  प्रयागराज:- शहर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने का हल्ला, पंप पर लगी लंबी लाइन
  • Related Posts

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love