दिल्ली हाई अलर्ट पर- पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर पुलिस की नजर, नंबर से पहुंच रही घर,न करें ये गलती

लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करते हुए पुलिस अब राजधानी में खड़ी हर संदिग्ध गाड़ी की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस टीम पार्किंग स्थलों, बाजारों, मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों में खड़ी कारों के नंबर निकालकर उनके मालिकों से सीधे संपर्क कर रही है और पूछताछ कर रही है।

नई दिल्ली रेंज के ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि धमाके में कार के इस्तेमाल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कार संबंधी बम ब्लास्ट ने पूरी राजधानी को दहशत में डाल दिया है। इसी वजह से अब किसी भी वाहन को बिना जांच के खड़ा रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस टीमें मौके पर जाकर वाहनों की पहचान करती हैं और उसके मालिक से संपर्क कर पूछती हैं कि गाड़ी कितने समय से खड़ी है और किस वजह से खड़ी की गई है।

उपायुक्त के अनुसार, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बाजार, मेट्रो स्टेशन, ऑफिस कॉम्प्लेक्स और सरकारी भवनों के आसपास खड़ी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कई मामलों में लोग गाड़ियां घंटों तक बिना किसी सूचना के सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ देते हैं, जिससे सुरक्षा जोखिम बढ़ जाता है।

पुलिस जांच के दौरान उन वाहनों को प्राथमिकता दे रही है जिनके नंबर पुराने हैं, लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़े हैं, या जिनके मालिकों के संपर्क विवरण तुरंत नहीं मिलते। इसके अलावा, स्थानीय थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र की पार्किंगों का डेटा अपडेट रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।

और पढ़े  दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ी करें, अनावश्यक रूप से लंबे समय तक वाहन न छोड़ें और जांच में पुलिस का सहयोग करें। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह सख्ती शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

  • Related Posts

    दिल्ली में कल भी प्रदर्शन करेगी CJP, सीजेपी का एलान- हम सरकार से नहीं डरेंगे, आंदोलन रहेगा जारी,सीईसी के इस्तीफे की मांग दोहराई

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली…

    दिल्ली CJP प्रदर्शन: आम लोगों के लिए राहत भरी खबर, खुल गए राजधानी के कई रास्ते, ट्रैफिक सामान्य

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आज के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा बंद किए गए और डायवर्ट किए गए कई प्रमुख…