शराबबंदी वाले गुजरात में पुलिस ने किया रेव पार्टी का भंडाफोड़, विदेशियों समेत 20 लोग हिरासत में

 

हमदाबाद पुलिस ने पॉश शिलाज इलाके में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 13 विदेशियों समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया है और मौके से लाखों रुपये की शराब और नशे का अन्य सामान जब्त किया है। गौरतलब है कि गुजरात में शराबबंदी है और इसके बावजूद अहमदाबाद में रेव पार्टी का भंडाफोड़ चौंकाने वाला है।

पुलिस ने लाखों रुपये की शराब जब्त की
पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि बोपल पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित जेफिर स्टे फार्म हाउस पर शराब पार्टी का आयोजन हो रहा है। सूचना के आधार पर बोपल पुलिस ने जेफिर स्टे फार्म हाउस पर छापा मारा। छापे के दौरान 13 विदेशी नागरिकों समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया। ये लोग विदेशी शराब पीते पाए गए। पुलिस ने करीब साढ़े छह लाख रुपये की शराब और हुक्के बरामद किए। जब्त की गई शराब में विदेशी ब्रांड की शराब की बोतलें, बीयर की कैन्स और 13 हुक्के, मोबाइल फोन और करीब 40 हजार रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की है।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि जॉन नामक व्यक्ति ने इस पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में आने वालों के लिए 700 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक का टिकट था। पार्टी में मेहमानों को शराब के साथ ही डीजे की भी व्यवस्था थी। डांस के लिए भी एक विदेशी महिला को बुलाया गया था।

  • Related Posts

    भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती, हिरासत में चार तस्कर

    गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों…

    गुजरात: सूरत में गैर-कानूनी विध्वंस मामले में नगर निगम के 5 इंजीनियर निलंबित, मामले पर हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    गुजरात के सूरत शहर में 100 से ज्यादा मकान गिराए जाने के मामले में सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने बुधवार को पांच सिविल इंजीनियरिंग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर…