असम में आज PMमोदी की तीन रैलियां,मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- दिल्ली का शाही परिवार इस बार अपनी हार का शतक लगाएगा

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के बरपेटा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार असम की जनता दो बड़े फैसले करने जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहला, राज्य में भाजपा-एनडीए सरकार की हैट्रिक तय है। वहीं दूसरा, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठा शाही परिवार इस बार अपनी हार का शतक लगाएगा और असम की जनता ही इसे संभव बनाएगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

रैली में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी दीर्घकालिक विकास की सोच के साथ काम नहीं करती और अल्पकालिक राजनीति के जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है, जबकि भाजपा दीर्घकालिक दृष्टि के साथ देश के विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम में शांति और स्थिरता स्थापित करने पर ध्यान दिया गया और आने वाले वर्षों में राज्य की समृद्धि को और विस्तार दिया जाएगा।

महिला आरक्षण विधेयक पर क्या बोले पीएम?

मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सभी दलों से एकजुट समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुला रही है और सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया है कि देश की महिलाओं के अधिकारों से जुड़े इस अहम कानून को सर्वसम्मति से पारित किया जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह बिल सभी राज्यों के हित में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्वोत्तर या दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में, जहां जनसंख्या नियंत्रण अधिक है, वहां प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। सरकार महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था कर रही है और कुल सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। मोदी ने खास तौर पर असम की महिलाओं से अपील की कि वे सभी दलों के नेताओं पर इस कानून को पारित कराने के लिए दबाव बनाएं।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई 

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ पार्टी देश सेवा में जुटी है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। भीड़ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि बरपेटा की रैली में भारी जनसमूह उमड़ा है और लोगों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

और पढ़े  वॉशिंगटन- पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बनीं भारतीय मूल की रिनी संपत, रचा इतिहास

Spread the love
  • Related Posts

    IRGC के खुफिया प्रमुख प्रमुख माजिद खादेमी की मौत, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि

    Spread the love

    Spread the love     ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को पुष्टि करते हुए बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की…


    Spread the love

    बांग्लादेश- मंगल शोभायात्रा पर रोक की मांग, बोले- धार्मिक भावनाओं को पहुंचेगी ठेस

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के पहेला बैशाख (बंगाली नववर्ष) उत्सव की प्रसिद्ध और यूनेस्को मान्यता प्राप्त परंपरा ‘मंगल शोभायात्रा’ इस साल विवादों में घिर गई है। बांग्लादेश मीडिया (बीडी न्यूज 24)…


    Spread the love