पीएम मोदी: इस बार होगी डबल दिवाली, जीएसटी में नए सुधार होंगे, करों में भारी कटौती होगी, पीएम मोदी का एलान

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ा एलान किया। उन्होंने दिवाली पर देश को बड़ा तोहफा देने की बात की। उन्होंने कहा कि इस दिवाली में मैं डबल दिवाली का काम करने वाला हूं। इस दिवाली में हम बड़ा सुधार करने वाले हैं। बीते आठ साल में हमने जीएसटी से टैक्स व्यवस्था को सरल किया है। आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें। हमने इसकी समीक्षा की। राज्यों से बात की। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। बहुत बड़ी सुविधा बनेगी। हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा।

 

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे मैक्रो इंडिकेटर्स मजबूत हैं। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही हैं। इसका लाभ मेरे देश के किसानों, नारी शक्ति, मध्यम वर्ग को मिले, इस दिशा में हम नए प्रयास कर रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के लिए भी बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा, ‘नए सेक्टरों में युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। देश के नौजवानों आज मैं आपके लिए भी एक खुशखबर लाया हूं। आज 15 अगस्त है, आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना हम चालू कर रहे हैं, लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे बेटी को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी।’

‘दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं’
उन्होंने कहा, ‘आज भारत में नारी शक्ति का लोहा हर कोई मान रहा है। हमारी नारी बढ़ती इकोनॉमी की लाभार्थी है। इसमें हमारी मातृ शक्ति का भी योगदान है। खेल के मैदान से लेकर स्टार्टअप तक हमारी बेटियां छाई हुई हैं। आज नारी देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। नमो ड्रोन दीदी नारी शक्ति में नई पहचान बनी है। हमने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया था, मुझे आज संतोष है कि हम समय से पहले तीन करोड़ का लक्ष्य पार कर लेंगे। देखते ही देखते दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज कुछ लखपति दीदी हमारे सामने बैठी भी हैं। उनकी भागीदारी भारत की विकास यात्रा में बढ़ने वाली है।’

और पढ़े  दिल्ली- ब्रिक्स सम्मेलन ने लौटाया 80 के दशक वाला कनॉट प्लेस, अतिक्रमण हटते ही बदली बाजार की तस्वीर
  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…