PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, किसानों के खातों में भेजे गए 22 हजार करोड़ 

Spread the love

देश भर के किसानों के खाते में करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया है। इसमें बिहार के किसानों के खाते में लगभग 1,600 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है।

 

पहले छोटे किसानों का हक भी बिचौलिए हड़प लेते थे
पीएम मोदी ने कहा कि अब एक रुपया दिल्ली से निकलता है तो सौ पैसा किसानों को मिलता है। पहले छोटे किसानों का हक भी बिचौलिए हड़प लेते थे। मोदी और नीतीश किसानों का हक का किसी को नहीं खाने देंगे। जब कांग्रेस और राजद वाले जब सरकार में थे तब जितना खेती किसानी का बजट रखा था उतना पैसा एनडीए सरकार आपके खाते में भेज चुकी है। कांग्रेस और जंंगलराज वालों के लिए किसानों की तकलीफ मायने नहीं रखती थी। बाढ़ और सूखा होने पर किसानों को उनके हाल पर छोड़ देते थे। 2014 में एनडीए सरकार आई तो किसान फसल बीमा फसल योजना लाई। देश में अब तक सवा करोड़ लखपति दीदी बन गई हैं। इनमें बिहार की हजारों जीविका दीदियां शामिल हैं।

 

आज देश के करोड़ों किसानों के खाते में पैसे पहुंचे हैं
पीएम नरेंद्र मोदी ने अंगिका भाषा में लोगों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि मैं शहीद तिलका मांझी की धरती को नमन करता हूं। बाबा अजगैबीनाथ के आशीष वाले इस धरती पर आना मेरा सौभाग्य है। आज देश के करोड़ों किसानों के खाते में पैसे पहुंचे हैं। किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की गई है। आज बिहार के 75 लाख के अधिक परिवार के किसानों के खाते में 1600 सौ करोड़ से अधिक रुपये दिए गए। हर किसान के खाते में किसान निधि की किस्त एक क्लिक पर गई है। एनडीए सरकार चाहे केंद्र में हो या फिर या फिर बिहार में हो, किसान कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है। बीते दशक में हमने पूरी शक्ति से काम किया है।

और पढ़े  चांदीपुरा वायरस ने बढ़ाई चिंता! जानिए कैसे फैलता है संक्रमण और किन बच्चों को है ज्यादा खतरा

 

किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी
पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी कर दिया। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई। किसानों के खाते में करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इसमें बिहार के किसानों के खाते में लगभग 1,600 करोड़ रुपये की राशि डाली गई।


Spread the love
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप…


    Spread the love

    आज कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात,शाम 4 बजे होगी खास मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के…


    Spread the love