PM Modi- होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचे PM मोदी, नरसंहार पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचे पीएम मोदी

इस्राइल दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने यरूशलम में होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ पहुंचकर नरसंहार के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। जर्मनी में नाजी शासनकाल के दौरान कुख्यात तानाशाह हिटलर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहूदियों के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसमें बड़े-बड़े कैंप बनाकर लाखों यहूदियों को जहरीली गैस से मार दिया गया था। इसे होलोकॉस्ट के नाम से जाना जाता है। होलोकॉस्ट में 60 लाख लोगों के मारे जाने का दावा है। होलोकॉस्ट पीड़ितों की याद में ही याद वाशेम स्मारक बनाया गया है।

पीएम मोदी ने इस्राइल के टेक इनोवेशन एग्जीबिशन का दौरा किया

पीएम मोदी ने बुधवार को इस्राइल में टेक इनोवेशन एग्जीबिशन का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी रहे। पीएम मोदी ने एग्जीबिशन में एआई, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में नवाचार के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी इस एग्जीबिशन का जिक्र किया। एग्जीबिशन में पीएम मोदी ने विभिन्न टेक एंटरप्रेन्योर्स से बातचीत की और उन्हें भारत में निवेश का न्योता दिया।


Spread the love
और पढ़े  2026 रामनवमी- 26 मार्च या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानिए अयोध्या में कब होगा रामजन्मोत्सव
  • Related Posts

    शेयर बाजार Update: शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,सेंसेक्स 1690 अंक टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गी। 30 शेयरों वाला…


    Spread the love

    दहेज हत्या केस: SC में पति की जमानत रद्द, कहा- मामला गंभीर, हाईकोर्ट में निर्णय मशीनी ढंग से हुआ

    Spread the love

    Spread the loveदेश की सर्वोच्च अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी बात कही है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि समाज को दीमक की तरह…


    Spread the love