PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कहा “शुक्रिया गुजरात” कुछ देर में कर सकते है कार्यकर्ताओं को संबोधित

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम शाम छह बजे अपना संबोधन देंगे। गौरतलब है कि गुजरात में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कहा ये जा रहा है कि पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक गुजरात में ये भाजपा की सबसे बड़ी जीत है। सबसे खास बात ये है कि इसकी कल्पना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने ही भाजपा नेताओं की बैठक में इस बार 150 से ज्यादा सीटें जीत कर रिकॉर्ड बनाने की इच्छा जताई थी।
<strong>PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कहा “शुक्रिया गुजरात” कुछ देर में कर सकते है कार्यकर्ताओं को संबोधित</strong>

अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी ट्वीट करके अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘शुक्रिया गुजरात अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।’

  • Related Posts

    गुजरात: मर्डर केस में पत्नी को फंसाने की कोशिश, पति से पूछताछ में खुला चार साल पुराने शव और तीन हत्याओं का राज

    गुजरात के सूरत में चार साल पहले हत्या के बाद सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर जमीन में दबाया गया महिला का शव अब मिला है। पत्नी से विवाद…

    गुजरात: सूरत में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार, मुंबई के 4 लोगों की मौत

    गुजरात के सूरत जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े एक डंपर से कार के टकराने के बाद मुंबई के चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने…