PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी बोले- RJD-कांग्रेस के लिए छठी मैया की पूजा ड्रामा है, इन लोगों ने मां का अपमान किया

Spread the love

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने मुजफ्फरपुर की जनसभा में कहा कि आपकी इतनी भीड़ बता रही है कि इस बार फिर से एनडीए सरकार आने वाली है। बिहार में फिर से सुशासन सरकार आएगी। छठ महापर्व के बाद यह मेरी पहली जनसभा है। छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है। देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है। हमलोग छठ की गीत सुनकर भावविभोर हो जाते हैं। छठी मैया में मां की भक्ति, समता, ममता और सामाजिक समरसता है। छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में मनाते हैं। हमलोग कोशिश कर रहे हैं कि यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में छठ महापर्व शामिल हो। यह सूची बड़ी जांच पड़ताल और लंबी प्रकिया के बाद यह सूची बनती है। हमारी सरकार कोशिश कर रही है कि यूनेस्को की इस सूची में छठ महापर्व का नाम शामिल हो। अगर ऐसा होता तो हर बिहारियों को गर्व होगा।

कांग्रेस और राजद के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि आपने देखा है कि आपका बेटा तो छठी मैया का जय जयकार पूरी दुनिया में कराने में लगा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और राजद के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। आप मुझे बताइए क्या कोई कभी चुनाव में वोट के लिए छठी मैया का अपमान कर सकता है? क्या बिहार यह अपमान सहन करेगा? राजद और कांग्रेस वाले कैसी बेशर्मी से बोल रहे हैं? उनके लिए छठी मैया की पूजा नौटंकी और ड्रामा है। वह छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। जो भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं? जो 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं, उन्हें कांग्रेस और राजद वाले ड्रामा कहते हैं। यह हर उस व्यक्ति का अपमान है, जो छठी मैया में आस्था रखता है। छठ मैया के इस अपमान को बिहार सैकड़ों वर्षों तक भूलने वाला नहीं है। सैकड़ों वर्षों तक इस अपमान को छठी मैया का पूजा करने वाला नहीं भूलेगा।

पीएम मोदी ने जंगलराज की पहचान बताई, पूछे यह सवाल
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा बिहार स्वाभिमान की धरती है। जिन लोगों ने छठ पूजा को गाली देने का काम किया है। बिहार ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा। एनडीए और भाजपा की पहली प्राथमिकता ही बिहार का विकास है। पीएम मोदी ने कहा कि कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन ही जंगलराज वालों की पहचान है। यह उनके साथियों की पहचान बन गई है। राजद और कांग्रेस वाले केवल अपने परिवार का भला करते हैं। ऐसे लोग बिहार का भला नहीं कर सकते हैं। बिहार का भला करने के लिए उद्यम, उद्योग चाहिए। उद्योग के लिए जमीन, बिजली और कानून का राज चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का रहा है, वो किसी उद्योग को जमीन देंगे क्या? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली दे पाएंगे क्या? जिन्होंने रेल को लूटा, वो कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? और जिन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े, वो कानून का राज ला सकते हैं क्या? प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार ने भाजपा और एनडीए का सुशासन देखा है। आज बिहार में रेल के इंजन बन रहे हैं, डेयरी के बड़े-बड़े प्लांट लग रहे हैं और मखाना अब पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। बिहार ने भाजपा-एनडीए का सुशासन देखा है। उन्होंने एनडीए सरकार की उपब्लधियों को गिनाया। 

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

PM Modi Rally in Muzaffarpur Chhapra Today Updates Bihar Election Campaign Prime Minister Speech NDA BJP JDU

‘राजद के नेता अपने साथियों के साथ मिलकर शोरूम ही लूट लेते थे’
पीएम मोदी ने कहा कि आजकल पूरा बिहार जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। पूरे देश भर लोग खुश हैं। लेकिन, जंगलराज में यह संभव नहीं था। जंगलराज में गाड़ियों की दुकानें बंद हो गई थीं। यह इसलिए बंद हो गए थे क्योंकि राजद के नेता अपने साथियों के साथ मिलकर शोरूम ही लूट लेते थे। अगर किसी ने नई गाड़ी खरीदी हो तो उसके पीछे राजद के गुंडे लग जाते थे। ऐसे जंगलराज में कोई अपनी पूंजी नहीं लगाता। राजद और कांग्रेस के ऐसे ही कुकर्मों ने लाखों नौजवानों को बेरोजगार कर दिया। पलायन करने पर मजबूर कर दिया। मुजफ्फरपुर के लोग राजद सरकार में हुए गोलू अपहरण कांड को कभी नहीं भूल सकते हैं। इसी शहर में साल 2001 में स्कूल जाते एक बच्चे का अपराधियों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। बदले में लाखों रुपये मांगे। जब उन्हें रुपये नहीं मिले तो गोलू के टूकड़े कर दिए। बेरहमी से उन्हें मार दिया गया। पूरे बिहार में जंगल राज में आए दिन ऐसी घटनाएं होती थी।

‘राजद और कांग्रेस वाले बहन-बेटियों को उठाने की धमकियां दे रहे हैं’
पीएम मोदी ने कहा कि राजद के शासनकाल में करीब 40 हजार अपहरण हुए। राजद को न तब फर्क पड़ता था और न आज आपके सुख दुख से लेना देना है। राजद-कांग्रेस के ताजा प्रचार से ही उनकी नीयत का पता चलता है। चुनाव प्रचार में इनकी बेशर्मी और इनकी हिम्मत देखिए कि यह लोग जनसभा में कैसे बज रहे हैं? इनके गानों में कट्टा, दोनाली, छुरा का जिक्र रहता है। मैं तो ऐसा सोच भी नहीं सकता। इनकी सोच का यह सब प्रतिबिंब है। राजद और कांग्रेस वाले बहन-बेटियों को उठाने की धमकियां दे रहे हैं। यह खेल चल रहा है। यह लोग बिहार की जनता को डरा धमका रहे हैं। इसलिए बिहार की धरती से इन्हें उखाड़ फेंक देना चाहिए।

और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

राजद और कांग्रेस के लोगों ने बाबा साहेब का अपमान किया
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के लोगों ने बाबा साहेब का अपमान किया। उनकी तस्वीर का अपमान किया। बहुत कम लोगों को पता होगा कि बाबा साहेब ने जब पीएचडी की पढ़ाई की तब उनका विषय रुपया था। वह अर्थव्यवस्था के बहुत बड़े जानकार थे। इसलिए हमलोगों ने डिजिटल लेनदेन का नाम भीम रखा है। आज हर वर्ग के लोग भीम एप का उपयोग करते हैं। यह हमारी सरकार ही है, जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को पहचान दिया। सबको अवसर मिले, सबको सम्मान मिले और यही सच्चा सामाजिक न्याय है। बिहार की बहनों और बेटियों में अद्भुत हुनर है। यहां की लहठी-चुड़ियां मुजफ्फरपुर की पहचान है। हमलोग आपकी कला को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम करने जा रहे है।

राहुल और तेजस्वी यादव पर पीएम मोदी का हमला
पीएम मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकानें खोल रखी हैं। एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज है। वहीं दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज है। यह दोनों ही हजारों करोड़ों के घोटाले पर जमानत है। इन दोनों ने बुधवार को मोदी को भर-भर के गालियां दीं। अब जो लोग नामदार हैं, वह इस कामदार को गालियां तो देंगे ही। मुझे गाली दिए बिना, इनका खाना हजम नहीं होता है। दलित और पिछड़ों को गाली देना तो यह नामदार अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं। इसलिए 24 घंटें यह लोग मुझे गंदी-गंदी गालियां देते रहते हैं। इसलिए क्योंकि इन्हें बर्दाश्त नहीं होता कि एक पिछड़ा का बेटा और चाय बेचने वाला आज यहां पहुंच गया। गालियां देने वाले कान खोलकर सुन लो, यह गरीब का बेटा जनता के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है।

‘इस चुनाव में राजद और कांग्रेस की सबसे बड़ी हार होने जा रही है’
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस का झगड़ा आज की असली खबर है। अब इनका रिश्ता तेल और पानी की तरह हो चुका है। बिहार में हर तरफ से खबरें आ रही हैं कि कैसे राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-दूसरे से दुश्मनी निकाल रहे हैं। जमानत पर चल रहे दोनों युवराजों ने बुधवार को यह दिखाने की कोशिश की कि इनके बीच मनमुटाव नहीं है। इन्हें जो चीज एक साथ ले आई है, वो है सत्ता का लालच। इन्हें किसी भी तरह बिहार की सरकार पर कब्जा करना है। ताकि यह लोग फिर से बिहार को लूट सके हैं। फिर से जंगलराज वापस ला सकते हैं। आप बताइए क्या आप जमानत पर निकले इन दो युवराजों को बिहार लूटने देंगे क्या? साथियों आज हर सर्वे में एक बात खुलकर सामने आ रही है कि इस चुनाव में राजद और कांग्रेस की सबसे बड़ी हार होने जा रही है। सारे सर्वे बता रहे हैं कि एनडीए की सबसे बड़ी जीत होने जा रही है। इसी चुनाव में अब तक की सबसे कम सीटें मिलने जा रही है। एक नया इतिहास बिहार की जनता बनाने जा रही है। अपने घोषणा पत्र में यह लोग केवल झूठ बोल रहे हैं। यह लोग इतना फेंक रहे हैं कि इनके समर्थकों को इनकी बात पर यकीन नहीं हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इनका मजाक बना रहे हैं।

और पढ़े  Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए...

मुजफ्फरपुर के बाद छपरा में पीएम की जनसभा
मुजफ्फरपुर में छह नवंबर को एनडीए प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करने के बाद पीएम मोदी छपरा जाएंगे। वहां भी उनकी जनसभा है। बिहार आने से पहले बिहार के मेरे परिवारजन भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने के लिए खुद चुनाव मैदान में हैं। उत्साह के इस माहौल में आज मुजफ्फरपुर और छपरा में जनता-जनार्दन से संवाद का सौभाग्य मिलेगा। मुझे विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राज्य के मेरे भाई-बहन महाविजय का शंखनाद करेंगे।

58 विधानसभा क्षेत्रों को साधने आ रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी मुजफ्फरपुर में अपनी चुनावी सभा के जरिए तिरहुत प्रमंडल के 36 विधानसभा क्षेत्र के वोटरों को साधेंगे। इनमें मुजफ्फरपुर के 10 विधानसभा, पूर्वी चंपारण के आठ विधानसभा, पश्चिमी चंपारण के आठ विधानसभा, सीतामढ़ी के सात विधानसभा, शिवहर के एक विधानसभा और वैशाली के दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। वहीं सारण प्रमंडल में अपनी चुनावी सभा के जरिए सीवान व गोपालगंज के छह-छह विधानसभा और सारण जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के वोटरों को साधेंगे। पीएम इन सभी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी है।

पीएम के अलावा इन जगहों पर शाह और नड्डा की भी सभा
पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एनडीए प्रत्याशियों के वोट मांगेंगे। गृह मंत्री आज लखीसराय, तारापुर, हिलसा, पालीगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं जेपी नड्डा बेगूसारय और नालंदा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love