PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति सिसी ने दिया “ऑर्डर ऑफ द नाइल”पुरस्कार.

Spread the love

PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति सिसी ने दिया “ऑर्डर ऑफ द नाइल”पुरस्कार.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के बाद शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी का यह दो दिवसीय राजकीय दौरा है। इस दौरान पीएम मोदी ने शनिवार को मिस्र के अपने समकक्ष मुस्तफा मदबौली और शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की थी। वहीं, रविवार को उन्होंने हेलियोपोलिस वॉर मेमोरियल और अल हाकिम मस्जिद का दौरा किया।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया। ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।

काहिरा में पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *